छिंदवाड़ा

पांच किसानों के खेतों में फैली आग 80 लाख की फसल जलकर खाक

ग्राम पंचायत सिरगोरी खुर्द के नवेगांव में बुधवार दोपहर करीब 12 बजे अचानक लगी आग ने पांच किसानों के खेतों में खड़ी गेहूं की फ सल को राख कर दिया। 10 एकड़ में 300 क्विंटल गेहूं जलने का अनुमान है। ग्रामीणों ने बताया कि नवेगांव में 63 केवि का ट्रांसफार्मर के पास विद्युत लाइन में शॉर्ट सर्किट से चिंगारी निकली और गेहूं की फ सल में आग लग गई। थोडी देर में तेजी से आग फैल गई।
less than 1 minute read
• •
Updated: 4 Apr 2024, 5:47 PM IST
field_1.jpg
Fire spread in the fields of five farmers

छिंदवाड़ा/परासिया .ग्राम पंचायत सिरगोरी खुर्द के नवेगांव में बुधवार दोपहर करीब 12 बजे अचानक लगी आग ने पांच किसानों के खेतों में खड़ी गेहूं की फ सल को राख कर दिया। 10 एकड़ में 300 क्विंटल गेहूं जलने का अनुमान है। ग्रामीणों ने बताया कि नवेगांव में 63 केवि का ट्रांसफार्मर के पास विद्युत लाइन में शॉर्ट सर्किट से चिंगारी निकली और गेहूं की फ सल में आग लग गई। थोडी देर में तेजी से आग फैल गई। गांव वालों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को बुलाया और ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया। आग से किसान कल्लू यदुवंशी की तीन एकड़, सेवाराम यदुवंशी 2 एकड़, कमला पति बाबूलाल धुर्वे और सुनील कहार 3 एकड़, श्यामसुंदर राज की 2 एकड़ भूमि में लगी गेहूं की फ सल जलकर राख हो गई। अनुमान है कि आग से लगभग 300 क्विंटल गेहूं जलकर राख हो गया है। जानकारी मिलते ही विद्युत मंडल शाखा न्यूटन चिखली के कर्मचारियों ने मौके का निरीक्षण किया है। सिरगोरी खुर्द की सरपंच चित्रा डेहरिया ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा है कि विद्युत विभाग की लापरवाही के कारण शॉर्ट सर्किट हुआ। विद्युत विभाग और राजस्व विभाग किसानों को मुआवजा राशि प्रदान करें।

Published on: