छिंदवाड़ा

Panic button: पहली यात्री बस जिसमें लगा पैनिक बटन, क्या है खूबियां पढ़ें यह खबर

यात्री बसों में महिलाओं एवं स्कूल बसों में छात्राओं की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए पैनिक बटन लगाने की शुरुआत हो चुकी है।
2 min read
• •
Updated: 16 Sep 2022, 1:32 PM IST
Panic button: पहली यात्री बस जिसमें लगा पैनिक बटन, क्या है खूबियां पढ़ें यह खबर
पहली यात्री बस जिसमें लगा पैनिक बटन, क्या है खूबियां पढ़ें यह खबर

छिंदवाड़ा. यात्री बसों में महिलाओं एवं स्कूल बसों में छात्राओं की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए पैनिक बटन लगाने की शुरुआत हो चुकी है। गुरुवार को अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय से बटन लगाने का कार्य प्रारम्भ किया गया है। अधिकारी ने बटन को दबाया और भोपाल स्थित कंट्रोल रूम से सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त की है।

परिवहन आयुक्त कार्यालय से अधिकृत की गई चार एजेंसी के कर्मचारी इस काम को करेंगे। परिवहन कार्यालय में रजिस्टर्ड लगभग 1 हजार 2 सौ स्कूल व यात्री बसों में पैनिक बटन लगाई जाएगी। व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग सिस्टम के तहत भोपाल के कोकता में परिवहन कार्यालय में स्थित कंट्रोल सेंटर से निगरानी रखी जाएगी। सबसे खास बात यह है कि पूरे प्रदेश की बसों में पैनिक बटन लगने के बाद यहीं से निगरानी रखी जाएगी। दिल्ली में घटित हुए निर्भया कांड के बाद सुरक्षा के लिए यह कदम उठाया गया था। हाल ही में भोपाल में एक और घटना के बाद इसे तेजी से लागू किया जा रहा है। पैनिक बटन दबाते ही वाहन से सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारी भोपाल स्थित सेंटर को मिल जाएगी। वहां से आस-पास के पुलिस थाना को सूचित किया जाएगा जिसके बाद पुलिस की टीम पहुंचकर वाहन को रोकर महिला यात्री की मदद करेंगे।

स्कूल बस में कैमरा और बटन
स्कूल बसों में कैमरे लगे हुए हैं, चे चालू हालत में है या नहीं इसकी भी जांच परिवहन विभाग की ओर से की जा रही है। अब बटन भी लगाई जाएगी। छात्राओं की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होंगे। अगर किसी प्रकार की घटना होती है और छात्रा बटन का उपयोग करेगी तो उसे तत्काल मदद मिलेगी। घटना को किसी भी स्थिति में छिपाया नहीं जा सकेगा। गुरुवार को यात्री बस क्रमांक एमपी 28 पी 1286 में पहली पैनिक बटन सिस्टम को लगाया गया।

ऐसे काम करेगा सिस्टम
यात्री बसों में लगाना अनिवार्य होगा। इस बटन के साथ ही जीपीएस सिस्टम भी होगा। जिससे वाहन की लोकेशन का पता चलेगा। बटन को महिला आरक्षित सीटों के पास लगाया जाएगा। व्हीकल लोकेशन सिस्टम से उन यात्री बसों को भी पकड़ा जा सकेगा, जो तय रूट के अलावा अन्य मार्गों पर दौड़ रही हैं।

यात्री व स्कूल बस में लगाए जाएंगे
पहली यात्री बस में पैनिक बटन सिस्टम लगा दिया गया है। स्कूल और यात्री बसों में इसे लगाया जाएगा। चार कम्पनियां परिवहन आयुक्त से छिंदवाड़ा के लिए अधिकृत की गई है।

-निशा चौहान, एआरटीओ, छिंदवाड़ा

Updated on:
16 Sep 2022, 1:32 PM IST
Published on: