छिंदवाड़ा

सरकारी जमीन पर पहले तम्बू, फिर झोपड़ी और अब बन गए पक्के मकान

नगर निगम क्षेत्र में शहर के आसपास गांवों में खाली पड़ी सरकारी जमीनों पर कब्जे का सिलसिला तेजी से बढ़ा है। चंदनगांव, खजरी, सिवनी प्राणमोती, मोहरली, खापाभाट, कुसमैली में लोग धड़ल्ले से राजस्व विभाग की जमीन पर कब्जा जमा रहे हैं। सिवनी प्राणमोती के गौलीढाना में भी अतिक्रमण का सिलसिला चला।

2 min read
चिड़ावा में तोड़े गए घर।

नगर निगम के शहरी और ग्रामीण उपनगरीय क्षेत्रों में शासकीय जमीनों पर अवैध कब्जे और बिना अनुमति निर्माण का सिलसिला तेजी से चल रहा है। इस पर राज्य शासन की उदारवादी आवासीय पट्टा दिए जाने की नीति भी जवाबदेह है। इसके चलते पिछले दो दशकों में सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जा किया जा रहा है। हाल ही में प्रशासन ने कब्जा कर आवासीय पट्टा की चाह रखने वाले 400 व्यक्तियों के आवेदन खारिज किए हैं।

नगर निगम क्षेत्र में शहर के आसपास गांवों में खाली पड़ी सरकारी जमीनों पर कब्जे का सिलसिला तेजी से बढ़ा है। चंदनगांव, खजरी, सिवनी प्राणमोती, मोहरली, खापाभाट, कुसमैली में लोग धड़ल्ले से राजस्व विभाग की जमीन पर कब्जा जमा रहे हैं। सिवनी प्राणमोती के गौलीढाना में भी अतिक्रमण का सिलसिला चला। वार्ड नम्बर तीन के अधीन खजरी में ईंट फैक्ट्री के आगे सरकारी जमीन पर कब्जा करने के प्रयास हो चुके है। इसी तरह हाल ही में खैरीभोपाल में दस मकानों को ध्वस्त किया गया।

जमीन का पट्टा दिए जाने की घोषणा


वर्ष 2014 के पहले के सरकारी जमीन पर काबिज लोगों को पट्टा दिए जाने की घोषणा ने भू-माफियाओं का हौसला बढ़ाया। घोषणा के अनुसार किसी भी सरकारी जमीन यदि कब्जा है तो उसे जमीन का पट्टा दिया जाएगा। पट्टे के बाद उसे बीएलसी की राशि के ढाई लाख रुपए भी मिलेंगे। तब से अब तक लाखों वर्गफीट सरकारी भूमि पट्टे के माध्यम से दी जा चुकी है।

पहले तानते हैं तम्बू फिर काटते हंै प्लॉट

सरकारी जमीन पर किस्तों में कब्जा किया जाता है। पहले खाली पड़ी जमीन पर तम्बू गाड़ा जाता है। कुछ दिन इंतजार करने के बाद झोपड़ी बनाई जाती है। धीरे-धीरे झोपड़ी के आस-पास बाउंड्रीवॉल बना दिया जाता है। अब पक्के मकान बनने लगे हैं।
……

प्रकरण-1 पहाड़ पर बन थे पक्के मकान
मोहरली चौक से लहगड़आ के बीच खैरी भोपाल इलाके में पहाड़ मद की सरकारी जमीन पर बने लगभग 10 पक्के मकानों को नगर निगम ने ध्वस्त कर दिया। यहां पिछले 8 महीनों से धीरे-धीरे अवैध निर्माण किया जा रहा था।

…….
प्रकरण-2 शक्कर मिल पहाड़ी पर कब्जा

कुसमैली मण्डी से लगी शक्कर मिल पहाड़ी पर धीरे-धीरे कर लोगों ने कब्जा कर लिया। अब ये लोग आवासीय पट्टा, पानी और सडक़ जैसी सुविधाओं के लिए लड़ रहे हैं। इस बेशकीमती जमीन पहले पौधरोपण के लिए सुरक्षित थी।
……

प्रकरण-3 जामुनझिरी की टेकरी में पट्टा
जामुनझिरी की टेकरी पर भी स्थानीय लोगों ने कब्जा कर लिया। धीरे-धीरे स्थानीय नेताओं और जनप्रतिनिधियों की सहायता से आवासीय पट्टा प्राप्त कर लिया। अब यहां पेयजल, सडक़ समेत सभी सुविधाएं उपलब्ध हो गई है।

…..
इनका कहना है…

सरकारी जमीन पर कब्जा करने वाले लोगों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। हाल ही में खैरीभोपाल में पक्के मकान ध्वस्त किए जा चुके हैं। आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।
-सीपी राय, आयुक्त नगर निगम।

Published on:
01 Mar 2026 12:03 pm
Also Read
View All

अगली खबर