छिंदवाड़ा

सरकार डॉक्टरों को लुभाने इन तरीकों को अजमाएगी

प्रदेश के 16 जिलों में नियुक्त होंगे विशेषज्ञ चिकित्सक, आकर्षक मानदेय से डॉक्टरों को लुभाएगी सरकार
2 min read
• •
Updated: 27 Oct 2017, 11:52 AM IST
Government will try these methods to entice doctors
Government will try these methods to entice doctors

छिंदवाड़ा . छिंदवाड़ा समेत प्रदेश के 16 जिलों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति शीघ्र ही की जाएगी। इसके लिए सरकार डॉक्टरों को आकर्षक मानदेय का भुगतान भी करेगी। इस संदर्भ में बुधवार को भोपाल में हुई बैठक में निर्णय लिया गया है। इसके तहत छिंदवाड़ा, सिंगरौली, डिण्डोरी, सीधी, मंडला, रायसेन, विदिशा, बालाघाट, बैतूल, छतरपुर, गुना, झाबुआ, नीमच, सागर, उमारिया तथा अलीराजपुर शामिल हैं।

बताया जाता है कि चयनित जिलों की एक-एक तथा अलीराजपुर जिले की दो सामुदायिक स्वास्थ्य संस्थाओं को क्रियाशील किया जाएगा। साथ ही चयनित सामुदायिक स्वास्थ्य संस्थाओं में २४ घंटे सीजेरियन ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग विशेषज्ञ चिकित्सकों को उनकी योग्यता एवं अनुभव के आधार पर पदस्थ करने की योजना बना रहा है।


मातृ-शिशु मृत्यु दर में आएगी कमी


प्रदेश में बढ़ती मातृ-शिशु मृत्यु दर को नियंत्रित करने के उद्देश्य से शासन ने यह योजना बनाई है। इसके तहत अधिकतम 50 वर्ष आयु के डॉक्टर आवेदन कर सकते हैं। विशेषज्ञ एवं डिप्लोमा, स्त्री रोग एवं निश्चेतना विज्ञान विशेषज्ञ, नियमित शासकीय सेवारत पीजीएमओ, स्पेशलिस्ट ऑन बॉण्ड एवं निजी क्षेत्र में कार्यरत विशेषज्ञ चिकित्सक आवेदन कर सकते हैं।


बीमारी से परेशान वृद्ध ने तोड़ा दम, नहीं आए परिजन


सौंसर के ग्राम जामसांवली निवासी शंकर पिता गौरखी (६०) की गुरुवार की सुबह जिला अस्पताल में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक पिछले कई दिनों से गैंगरीन नामक बीमारी से पीडि़त था। इसके चलते उसे सात अक्टूबर को गम्भीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान पीडि़त ने गुरुवार की सुबह दम तोड़ दिया। पुलिस का कहना है कि शंकर की मौत के १२ घंटे बाद भी परिजन शव लेने नहीं पहुंचे है। पुलिस द्वारा सम्बंधित थाने में भी इस सम्बंध में सूचना पहुंचाई जा चुकी है, लेकिन इसके बाद भी अब तक परिजन का कोई अता पता नहीं लग पाया है। पुलिस का कहना है कि यदि शुक्रवार तक परिजन नहीं आते हैं तो मृतक का अंतिम संस्कार निगम प्रशासन द्वारा करवाया जाएगा।

Published on: