छिंदवाड़ा

लगातार बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त, कई मार्गों से सम्पर्क टूटा

जिले के संतराचल में हो रही लगातार बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो रहा है। क्षेत्र के नदी और नाले उफान पर हैं तो वहीं निचली बस्तियों में जलभराव हो रहा है। वहीं नदी-नाले के किनारे रहने वालों को अलर्ट किया जा रहा है।

2 min read

छिंदवाड़ा/सौंसर. मंगलवार की दोपहर से शाम 7 बजे तक लगातार मूसलाधार बारिश हुई। बारिश की वजह से सौंसर नगर एक बार फिर जलमग्न हो गया। नगर के बीचोबीच से बहने वाले वाघ्यानाला में फिर तेज बहाव देखने को मिला। वहीं नगर के भारत माता चौक, सिनेमा चौक सहित अनेक वार्डों की गलियों में पानी भर गया। जिससे यहां के बाशिंदों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
नगर नाले और नालियों भी ओवरफ्लो बही। सडक़ पर लगभग 2 फीट पानी ऊपर बहने लगा जैसे की नहर हो। नगर के कई घरों में पानी घुसा तो शासकीय कार्यालयों में भी पानी भर गया।
बोरगांव. क्षेत्र में लगातार हो रहे तीनों से बारिश के चलते बोरगांव नाले भी विकराल रूप दिखा रहा है नंदा कॉलोनी जलमग्न हो गई है। अतिक्रमण के चलते नाला-नाली से पानी की निकासी सही नहीं होती है जिस कारण घरों और मुख्य सडक़ पर पानी भर जाता है। मंगलवार को हुई बारिश से जलभराव की स्थिति हुई जिससे खासी परेशानियों का सामना लोगों को करना पड़ा।

IMAGE CREDIT: patrika

रामाकोना हुआ जलमग्न
रामाकोना ञ्च पत्रिका. रामाकोना में मंगलवार दोपहर को हुई बारिश से गांव की मुख्य सडक़ पर पानी भर गया। यहां पानी की निकासी सही रूप से नहीं होने के कारण सभी हर तरफ पानी भर गया है। पानी स्तर सडक़ पर लगे खम्भों के ट्रांसफार्मर तक पहुंच गया। शाम को हुई बारिश से रामाकोना का गहरानाला में फिर जाम लग गया। इस बार पानी का बहाव काफी तेज था। शाम गरीब 4.45 बजे से जाम लगना शुरू हो गया। यहां जाम लगभग ढाई घंटे रात 8.15 बजे तक लगा रहा।

IMAGE CREDIT: patrika


बग्गू बिछुआ मार्ग बंद:

तेज बारिश के कारण ग्राम बग्गू बिछुआ के पास बने रपटे के ऊपर से पानी गुजरने लगा जिससे काफी देर तक आवागमन बंद रहा।

पिपला में नदी-नाले उफनाए
पिपला . लगातार हो रही बारिश की वजह से क्षेत्र के नदी नाले उफान पर है। ग्रामीण अंचल में पुल और रपटे के ऊपर से पानी का बहाव के कारण आवागमन टूट गया है। पिपला और सिंदेवानी मार्ग के बीच अंबा नदी पर बने रिपटेनुमा पुल से आवागमन में समस्या बनी।

IMAGE CREDIT: patrika
Published on:
13 Jul 2022 06:08 pm
Also Read
View All