वहीं लगातार बारिश की वजह से किसानों के खेतों में पानी भर गया है। कपास और अन्य फसलों को अधिक नुकसान पहुंचा है।
मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के अंतर्गत आने वाले सौंसर और मोहगांव इलाके में किसानों को भारी बारिश की मार झेलनी पड़ रही है। क्षेत्र में लगातार जारी बारिश से फंसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। रविवार से जारी बारिश का सिलसिला सोमवार की दोपहर तक भी जारी है। नगर की आंतरिक सड़कों और मुख्य सड़क से गुजरने वालों को समस्या का सामना करना पड़ता। सड़कों पर बने गड्ढे पानी से भर गए पैदल चलने वाले विद्यार्थी और नागरिकों को दिक्कतें हुई।
वहीं लगातार बारिश की वजह से सौसर क्षेत्र के किसानों के खेतों में पानी भर गया है। कपास और अन्य फसलों को नुकसान होने लगा है। किसानों का कहना है कि, अधिक बारिश अच्छे उप्तादन में बाधा होगी। कपास और अन्य फसलोत्पादन पर असर होगा। खेतों के निचले वाले भागों में अधिक जलजमाव होने की वजह से फसलें पानी डूब में जा रही है।
किसानों की फसलें बर्बाद
इसके साथ ही मोहगांव में नगर समेत मुंगनापार और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में बारिश से किसानों की मेहनत में पानी फिर गया है। अधिक बारिश से मोहगांव जलाशय का कैनाल फूटने की वजह से आसपास की खेतों की फसलें तबाह हो गई। वहीं, बारिश का पानी खेतों में भर जाने से क्षेत्र के किसानों की फसलें बर्बाद हो गई है। किसान अतिवर्षा से बर्बाद हुई फ सलों का सर्वे कराकर मुआवजे की मांग कर रहे हैं। खरीफ सीजन में किसानों ने कपास, उड़द, मूंगफ ली, मक्का, तुअर, की फसलें लगाई है। मगर सब बर्बाद की कगार पर है। खेतों में खड़ी फसलें डूब गई है। ग्राम मुंगनापार व आसपास ग्रामीण क्षेत्र डेढ़ दर्जन से भी अधिक ग्रामों की 80 प्रतिशत फसल खराब हो गई है।
अब राशन दुकान पर कम दाम पर मोबाइल डाटा भी मिलेगा, देखें वीडियो