Chhindwara News : मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के दमुआ थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक को जबलपुर लोकायुक्त की टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी प्रधान आरक्षक धरमदास यादव पर चेक बाउंस के एक मामले में खात्मा (खारजी) लगाने के बदले फरियादी से एक लाख रुपए मांगने का आरोप है। शनिवार को लोकायुक्त टीम ने थाने के अंदर ही कार्रवाई कर उसे पकड़ा है।