छिंदवाड़ा

एक रात में पुलिस ने 71 वारंटियों को पकड़ा, 258 स्थानों पर की चैकिंग

रात्रि कॉम्बिंग गश्त
less than 1 minute read
chhindwara police
chhindwara police

छिंदवाड़ा. प्रदेश स्तरीय रात्रि कॉम्बिंग गश्त के दौरान जिले में अवैध गतिविधियों में शामिल व्यक्तियों की निरंतर धरपकड़ व अवैध कार्यो में शामिल अपराधियों तथा अपराधों पर अंकुश लगाने कार्रवाई की गई। कॉम्बिंग ऑपरेशन चलाकर 11 स्थाई वारंटियों तथा 60 गिरफ्तारी वारंटियों को पकड़ा गया, जिन्हें विभिन्न न्यायालयों में पेश किया गया। इसके साथ जिले के गुंडा बदमाश, निगरानी बदमाश, जिला बदर के अपराधियों व जेल से रिहा अपराधियों की एक ही रात्रि में औचक रात्रि कॉम्बिंग ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने चैकिंग की है।

जिसमें 120 गुंडा बदमाश, 72 निगरानी बदमाश, 08 जिला बदर अपराधी, 15 जेल से रिहा आरोपी एवं 43 कबाडिय़ों की सघनता से चैकिंग की गई। इसके साथ अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर आबकारी एक्ट के 10 प्रकरण बनाए गए जिससे 94 लीटर अवैध शराब जब्त की गई। पांच गुमशुदा व्यक्तियों को पुलिस ने ढूंढ निकाला तथा उन्हें परिजनों को सौंपा है।

  • पुलिस ने पकड़ा गोवंशचैकिंग के दौरान चौरई पुलिस ने ग्राम साजपानी से दबिश देकर एक वाहन को पकड़ा जिसमें चार गोवंश भरे हुए थे। पुलिस को देखकर तस्कर वाहन लेकर फरार हो गया जिसे पुलिस ने पीछा कर पकड़ा है। पुलिस ने कार व गोवंश बरामद किया तथा आरोपियों पर पशु कू्ररता अधिनियम के तहत कार्रवाई की है।
Updated on:
10 Jun 2024 01:32 pm
Published on:
10 Jun 2024 01:32 pm