मॉडल बनाया गुरुजी ने हम तो दिखाने आए हैं…

उत्कृष्ट विद्यालय में विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने कहा....
2 min read
• •
Updated: 8 Sep 2016, 12:56 PM IST
school
school
छिंदवाड़ा . भले ही सरकार ने विद्यार्थियों के वैज्ञानिक सोच को विकसित करने के लिए इंस्पायर अवार्ड की पहल की हो, लेकिन इस उद्देश्य को बढ़ावा देने में शिक्षकों की मंशा पर संशय दिख रहा है। यह हम नहीं बल्कि उत्कृष्ट विद्यालय में तीन दिवसीय विज्ञान प्रदर्शनी में खुद विद्यार्थी ही बयां कर रहे हैं। वैसे तो हर गुरु की शिष्य को यही सीख रहती है कि वह अपने अंदर रटने की प्रवृत्ति न लाएं, लेकिन विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत किए गए मॉडल के बारे में पूछने पर वह रटा हुआ जवाब दे रहे हैं।
Published on: