बिछुआ में भी लीगल एड क्लीनिक की होगी स्थापना

न्याय पाने का सभी को समान अधिकार है। लोगों को न्याय जल्द और सुलभ तरीके से मिले इसके लिए तहसील स्तर तक प्रयास किए जा रहे है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 23 Sep 2016, 5:39 PM IST
chhindwara
chhindwara
छिंदवाड़ा. न्याय पाने का सभी को समान अधिकार है। लोगों को न्याय जल्द और सुलभ तरीके से मिले इसके लिए तहसील स्तर तक प्रयास किए जा रहे है। बिछुआ में भी लीगल एड क्लीनिक की स्थापना की जाएगी। यह बात जिला विधिक सहायता अधिकारी सोमनाथ राय ने कही। शुक्रवार को यहां बीएसडब्लू के विद्यार्थियों के लिए आयोजित विधिक साक्षरता शिविर में वे बोल रहे थे।

उन्होंने कहा कि बिछुआ में भी पैरालीगल वालेंटियर नियुक्त किए जाएंगे ताकि लोगों को न्याय पाने के लिए इधर-उधर भटकना न पड़े और उन्हें कानून की समय पर और सही जानकारी मिल सके। राय ने विद्यार्थियों को विधिक सेवा सलाह योजना, लोक अदालत योजना, लोक उपयोगी सेवा, स्थायी लोक सेवा अदालत, विधिक परामर्श केन्द्र योजना के बारे में जाकाकारी दी तो कई अधिनियमों के बारे में भी बताया।

केजीयूएस के संयोजक श्यामल राव ने घरेलू हिंसा अधिनियम 2007, महिला एवं बाल सुरक्षा इकाई, विधिक साक्षरता शिविर जन कल्याण योजना की जानकारी दी। सुदूर ग्रामीण अंचलो तक पहुंचाना, विधिक साक्षरता शिविरो को ग्राम स्तर पर आयोजित कर जरूरतमंद गरीबो को प्राधिकरण द्वारा वकील उपलब्ध कराकर उन्हें शीघ्र न्याय दिलाने जैसी प्रक्रियाओं के बारे में जानकारी दी।

जनअभियान परिषद के विकासखण्ड समन्वयक दीपक गेडाम ने कहा कि, जिला विधिक प्राधिकरण जिला न्यायालय से संचालित सभी योजनाओं का क्रियान्वयन ग्राम स्तर तक हो इसके लिए अध्ययनरत छात्र-छात्रओं के माध्यम से विधिक साक्षरता शिविर आयोजित करने में सहयोग देगा। छात्र-छात्राओं ने विधिक साक्षरता से संबंधित शंकाओं का समाधान भी उपस्थित अतिथियों ने किया। मेंटर युगल किषोर पशीने, योगेश डोंगरे, राजू बुनकर, सुनील बरखाने, पूजा कहार ने कार्यक्रम में सहयोग दिया।
Published on: