छिंदवाड़ा

Lockdown: संकट के दिनों में ये बने सहारा, हर दिन 30 किलोमीटर करते हैं सफर

Lockdown: संकट के साथी: लोगों की मदद के लिए बदल ली दिनचर्या
less than 1 minute read
• •
Updated: 14 Apr 2020, 5:06 PM IST
Lockdown: In the days of crisis, these resorts
Lockdown: In the days of crisis, these resorts

छिंदवाड़ा/ इमलीखेड़ा निवासी दिनेश माहोरे की दिनचर्या इन दिनों पूरी तरह बदल गई है। वे सुबह छह बजे अपने घर से दूध की कैन लेकर निकल जाते हंै और अपने क्षेत्र के साथ शहर में करीब तीस किलोमीटर की दूरी तय कर लोगों के घर तक दूध पहुंचाते हैं।
लॉकडाउन के पहले कई ग्राहक तो उनके घर आकर ही दूध ले लेते थे, लेकिन अब प्रत्येक घर में उन्हें दूध पहुंचाना पड़ रहा है।
माहोरे का कहना है कि इन दिनों सुबह चार बजे जागना पड़ रहा है। सुबह छह बजे ही दूध लेकर घर से निकलना पड़ता है क्योंकि 10-10.30 बजे तक लौटना भी है। पशुओं की दिनचर्या भी बदल गई है। सुबह जल्दी दूध निकालने के लिए उन्हें तैयार करना पड़ता है। इन दिनों उनके चारे की व्यवस्था बनाना भी एक बड़ी समस्या है।
उनका कहना है कि प्रशासन ने परिस्थितियों को देखते हुए लॉकडाउन लगाया है, लेकिन इस बीच लोगों की जरूरत पूरी करने के लिए हम तैयार हैं और पूरी ईमानदारी से हम अपना काम कर रहे हैं।

घर पहुंच सेवा के बाद भी दाम नहीं बढ़ाए
खै री निवासी किशोर रघुवंशी भी इन दिनों अलसुबह दूध से भरी प्लास्टिक की कैन लेकर शहर में निकल रहे हैं। वे कहते हैं कोई खास परेशानी नहीं है। कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए लॉकडाउन जरूरी था। किशोर इन दिनों दूध बांटकर, पशुओं के आहार की व्यवस्था बनाने के बाद घर में रहते हैं। वे कहते हंै कि घर पहुंच सेवा के बाद भी हमने दूध के दाम नहीं बढ़ाए हैं। ज्यादातर विक्रेता पुराने दाम पर ही दूध बेच रहे हैं।

Published on: