छिंदवाड़ा

होटल-रिसॉर्ट से प्लॉट और दुकानें तक… पचमढ़ी से छिंदवाड़ा तक फैली वन अधिकारी की संपत्तियों की जांच

Lokayukta Raid : सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के सहायक संचालक संजीव शर्मा के छिंदवाड़ा और पचमढ़ी स्थित सरकारी आवासों पर लोकायुक्त का छापा। अब तक 23 लाख रुपए नकद, 700 ग्राम सोने के जेवर और होटल-रिसॉर्ट से जुड़े दस्तावेज मिले। आय से अधिक संपत्ति मामले में जांच जारी।
less than 1 minute read
• •
Updated: 14 Nov 2026, 2:10 PM IST
Lokayukta Raid
संजीव शर्मा का बंगले पर कार्रवाई जारी (फोटो सोर्स: Patrika)

Chhindwara News : भोपाल लोकायुक्त पुलिस की दो टीमों ने शनिवार सुबह सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के सहायक संचालक संजीव शर्मा के मध्य प्रदेश के ही छिंदवाड़ा और पचमढ़ी स्थित सरकारी आवासों पर छापामार कार्रवाई की है। कार्रवाई को लेकर सामने आ रहे अपडेट के अनुसार, अबतक 23 लाख नकद, करीब 700 ग्राम सोने के जेवरात और होटल-रिसॉर्ट से जुड़े दस्तावेज मिलने की जानकारी सामने आई है। टीम द्वारा दोनों ठिकानों पर सुबह 7 बजे से कार्रवाई की रही है। कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति की शिकायत मिलने पर की गई है।

पचमढ़ी में जारी कार्रवाई को लोकायुक्त एसपी सुनील पाटीदार लीड कर रहे हैं। जबकि छिंदवाड़ा में डीएसपी अजय मिश्रा टीम के साथ जांच में जुटे हैं। एसपी पाटीदार के अनुसार, संजीव शर्मा के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति की शिकायत मिली थी। इसके आधार पर दोनों जगह एक साथ कार्रवाई की गई है। कार्रवाई में अबतक नकदी, सोने-चांदी के जेवर और संपत्ति से जुड़े दस्तावेज मिले हैं। जांच पूरी होने के बाद ही कुल संपत्ति का आकलन किया जा सकेगा।

दो बंद अलमारियों में खुल सकता है बड़ा राज

संजीव शर्मा छापामार कार्रवाई के दौरान अपने सरकारी आवास पर मौजूद हैं। वहीं, छिंदवाड़ा की प्रोफेसर कॉलोनी स्थित उनके मकान में दो अलमारियां बंद मिली हैं। बताया जा रहा है कि, उनकी चाबियां संजीव शर्मा के ही पास हैं।

होटल-रिसॉर्ट समेत अन्य संपत्तियां भी जांच में

जांच के दौरान संजीव शर्मा की पचमढ़ी में होटल और रिसॉर्ट होने की भी जानकारी सामने आई है। छिंदवाड़ा और होशंगाबाद में प्लॉट और अन्य संपत्तियों की जानकारी भी मिली है। इनमें दुकानें भी हो सकती हैं। लोकायुक्त टीम इनसे जुड़े दस्तावेज के साथ बैंक खातों, निवेश और अन्य वित्तीय रिकॉर्ड की जांच कर रही है।

Updated on:
14 Nov 2026, 2:10 PM IST
Published on: