छिंदवाड़ा

सिरफिरे आशिक ने मां-बेटी को चाकू से गोदा, फिर खुद के लिए उठाया खौफनाक कदम

पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर मामले पर जांच और छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर मामले पर जांच और छानबीन शुरू कर दी
less than 1 minute read
Feature image

छिंदवाड़ा. बाली उमर में प्यार के रोग ने एक प्रेमी को हत्यारा बना दिया। प्रेमिका और उसकी मां को चाकू से गोदकर मौत के घाट उतारने के बाद प्रेमी ने भी तालाब में छलांग लगा दी। आस-पास के लोग उसे बचा पाते इसके पहले प्रेमी की भी मौत हो गई। पुलिस की प्राथमिक जांच में अभी तक कुछ इसी तरह के तथ्य सामने आए हैं, जो दिल दहला देने वाले हैं। यह पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर मामले पर जांच और छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कुंडीपुरा थाना क्षेत्र में रहने वाले एक युवक ने 15 और 16 अगस्त की दरमियानी रात को 16 वर्षीय नाबालिग और उसकी मां की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद युवक ने कोतवाली थाना क्षेत्र के छोटा तालाब में कूदकर जान दे दी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। मां और बेटी का शव जिला अस्पताल पहुंचाया। छोटा तालाब से हत्यारे युवक का शव भी गोताखोरों की मदद से निकाला गया।
वहीं दूसरी वारदात उमरेठ थाना क्षेत्र की जहां पुरानी रंजिश पर तीन लोगों ने मिलकर 15 और 16 अगस्त की रात को लाठियों से पीट पीटकर एक युवक की हत्या कर दी। पुलिस ने दोनों ही मामलों में हत्या का अपराध पंजीबद्ध किया है।

Published on:
16 Aug 2019 12:12 pm