छिंदवाड़ा

‘भारत रूई भंडार’ में लगी आग, सुबह से आग बुझाने का कार्य जारी; फायर ब्रिगेड भी बेअसर

MP News: मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा शहर के बुधवारी बाजार में आग लगने से हड़कंप मच गया। सुबह भी फायर ब्रिगेड की टीम आग राहत-बचाव कार्य में जुटी हुई है।

less than 1 minute read
फोटो सोर्स- पत्रिका

MP News: मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा शहर में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब बुधवारी बाजार स्थित भारत रूई भंडार दुकान में गुरुवार- शुक्रवार की दरमियानी रात अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। दुकान में रखी रुई और दूसरे सामान जलकर खाक हो गए हैं। लाखों रूपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड ने आग पर काबू करने का प्रयास किया लेकिन बताया जा रहा है कि कई घंटे  के बाद भी आग पर काबू नहीं पाया जा सकता था, दुकान में रुई होने के कारण लगातार आग भड़क रही थी। पुलिस व नगर निगम ने आसपास की दुकानों को खाली कराया तथा रात भर राहत कार्य चालू रहा।

सात फायर ब्रिगेड मिलकर नहीं बुझा पाईं आग

फायर ब्रिगेड की सात गाड़ियां मिलकर भी आग पर काबू न पा सकीं। सुबह भी आग बुझाने का कार्य जारी है। भीषण आग के चलते आस-पड़ोस में दहशत का माहौल रहा। देर रात तक धुआं और लपटें उठती रहीं। शुरूआत में तो लोगों ने बल्टियों और पाइप से पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया। ताकि उनके दुकान और मकानों तक आग पहुंच न सके।

मौके पर पहुंचा प्रशासन

आग लगने की जानकारी लगते ही मौके पर एसडीएम सुधीर जैन, सीएसपी अजय राणा, एसडीओपी भारती जाट समेत पुलिस टीम और नगर निगम का अमला पहुंचा।

Published on:
13 Feb 2026 08:43 am
Also Read
View All

अगली खबर