MP News: मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में सियार ने हमला कर दिया। जिसमें 11 लोग घायल हो गए।
MP News: मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले की अमरवाड़ा तहसील से बड़ा मामला सामने आया है। जहां हर्रई थाना के अंतर्गत ग्राम पंचायत सेजवाड़ा में सियार ने हमला कर दिया। जिसमें 11 लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए अमरवाड़ा अस्पताल लाया गया और प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
दरअसल, शनिवार की सुबह 11 बजे करीब ग्रामीण प्रतिदिन की तरह अपने कार्य पर जुटे थे। इस दौरान एक सियार जंगल की ओर से आया और गांव के लोगों पर हमला करना लगा। इस दौरान कुछ ग्रामीणों का काट लिया। जब लोगों ने एकत्रित होकर खदेड़ा तो वह भागता हुआ शासकीय माध्यमिक स्कूल सेजवाड़ा में घुस गया। यहां पर लाइन में लगे हुए बच्चे प्रार्थना कर रहे थे। तभी सियार ने हमला कर दिया। जिसमें 5 बच्चे घायल हो गए। जिसके बाद ग्रामीणों ने सियार पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया था। हमले में सियार की मौत होने की खबर भी है।
इधर, सभी घायलों को अमरवाड़ा अस्पताल लाया गया है। सूचना के बाद घटनास्थल पर हर्रई नगर निरीक्षक ओमेश आमो पहुंचे हैं। एसडीएम हेमकरण धुर्वे भी सिविल अस्पताल पहुंचे और घायलों की जानकारी ली। एसडीएम ने वन विभाग के अधिकारियों को बुलवाया और सभी घायलों का प्राथमिक उपचार कर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां उनका इलाज चल रहा है। सभी घायल खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।
डीएफओ पूर्व वनमंडल छिंदवाड़ा साहिल गर्ग ने बताया सियार के हमले से घायलों का जिला अस्पताल में उपचार कराया जा रहा है। सियार के मारने देने की जानकारी मुझे नहीं मिल पाई है।