15 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पाक्सो एक्ट का ज्ञान हर छात्र को होना जरूरी

सुरक्षित बचपन, सुरक्षित भविष्य पर कार्यक्रम का आयोजन, जागरूकता कार्यक्रम में अतिथियों ने रखी अपनी बातें

2 min read
Google source verification
chhindwara

chhindwara

छिंदवाड़ा। बालकों के बढ़ रहे अपराधों इन विषयों की जानकारी देने के लिए सुरक्षित बचपन सुरक्षित भविष्य पर जागरूकता कार्यक्रम सोनी कम्प्यूटर एजुकेशन गुलाबरा में हुआ। इस अवसर पर न्यायाधीश एवं विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव राकेश सिंह ने छात्रों को बताया की पाक्सो एक्ट की जानकारी के अभाव में ही दिनों दिन अपराध बढ रहे है, बढ़ते अपराधों को रोका तो नही जा सकता पर इसे न्यूनतम जागरूकता से किया जा सकता है। इसलिए हर छात्र को पाक्सो एक्ट का ज्ञान जरूरी है, तभी हम सुरक्षित बच पायेंगे। सदस्य श्यामल राव ने बताया की प्रदेश बे नाबालिग गुमशुदगी बालिका की स्थिति ओर बढ़ते हुए अपराध से अवगत कराया। किसी महिला के साथ किसी भी प्रकार के होने वाले शोषण के लिए निशुल्क टोलफ्री नंबर पुलिस डायल 112, महिला हेल्पलाइन 1090 राष्ट्रीय महिला आयोग हेल्पलाइन नंबर 14490 पर कॉल करने की जानकारी दी। विधिक सहायता अधिकारी विजय खोब्रागडे ने विधिक सेवा प्राधिकरण की कार्यप्रणाली से अवगत कराते हुए विधि शब्द को परिभाषित किया। इस मौके पर सोनी कम्प्यूटर के डायरेक्टर मनोज सोनी सहित अन्य टीचर्स एवं स्टाफ उपस्थित रहा।

खुदरा मूल्य निर्धारित करने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

छिंदवाड़ा। कलेक्टर को अधिकतम खुदरा मूल्य (उचित मूल्य) पर रोक लगाने के लिए कानून बनाने के संबंध में शुक्रवार को ज्ञापन सौंपा। संगठन के प्रांतीय प्रमुख लक्ष्मी नारायण सोनी ने बताया कि अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत उपभोक्ताओं के हित में हमेशा कार्य करने वाला संगठन है लोगों के साथ लूट कर कालाबाजारी की जाती है। जिसको लेकर देश व्यापी आंदोलन 25 मई को दिल्ली के जंतर मंतर में होगा। ज्ञापन सौंपने के दौरान संभाग संगठन मंत्री बृजेश जैन, पर्यावरण प्रांतीय प्रमुख लक्ष्मी नारायण सोनी, जिला अध्यक्ष विकास राजपूत, उपाध्यक्ष जय श्रीवास्तव, अंकित गोनेकर सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

पॉलीटेक्निक कॉलेज के छात्रों ने किया एफडीडीआई का भ्रमण

छिंदवाड़ा। शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय खिरसाडोह के मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के छात्र-छात्राओं ने एफडीडीआई का शैक्षणिक भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न आधुनिक मशीनों, संचालन, फुटवियर निर्माण प्रक्रिया, मार्केटिंग एवं तकनीकी कार्यप्रणाली की जानकारी प्राप्त की है। विद्यार्थियों को उद्योग से जुड़े कई महत्वपूर्ण तकनीकी पहलुओं का व्यावहारिक अनुभव भी मिला। इस शैक्षणिक भ्रमण को सफल बनाने में विभाग के गिरीश कुमार रैकवार, जयप्रकाश मठिया एवं उमेश डेहरिया का विशेष योगदान रहा।

शौर्य संकल्प योजना से युवाओं को मिलेगा बेहतर भविष्य

छिंदवाड़ा। शौर्य संकल्प प्रशिक्षण योजना 2026 का जिला स्तरीय शुभारंभ पोआमा में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महापौर विक्रम अहके उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महापौर ने कहा कि शौर्य संकल्प प्रशिक्षण योजना युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ बेहतर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने छात्राओं को अनुशासन, आत्मविश्वास एवं देश सेवा की भावना के साथ आगे बढऩे के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर प्रशिक्षण नियंत्रणकर्ता अधिकारी संगीत देशमुख ने छात्राओं को योजना के उद्देश्यों, प्रशिक्षण प्रक्रिया एवं भविष्य में मिलने वाले अवसरों की विस्तृत जानकारी प्रदान की।

डेम के जीणोद्धार के लिए होगा भूमिपूजन

छिंदवाड़ा। जल गंगा संवर्धन अभियान तहत वार्ड क्र 24 के सोनपुर सारसवाड़ा मार्ग पर बने डेम का जीर्णोद्धार कार्य का भूमिपूजन किया गया।इस मौक़े पर वार्ड पार्षद व निगम सभापति संजीव रंगू यादव, प्रमोद शर्मा,राहुल उइके, परमाल रघुवंशी, संदीप यादव,कपिल साहू ,निगम अधिकारी विवेक चौहान इंजीनियर स्मिता इंदौरकर जी व बड़ी संख्या में वार्ड वासी मौजूद रहे।