छिंदवाड़ा

MP News: मध्यप्रदेश के नाम होगा एक और जिला! अब बढ़कर हो जाएगी इतनी संख्या

MP News: मध्यप्रदेश के नाम जल्द ही एक जिला हो सकता है। जुन्नारदेव को एमपी का 56वां जिला बनाया जा सकता है। इसके लिए राजस्व विभाग ने छिंदवाड़ा कलेक्टर को प्रस्ताव भेजा है।

1 minute read

MP News: मध्यप्रदेश को जल्द ही एक और जिला मिलने जा रहा है। प्रदेश में अभी 55 जिले हैं। ऐसे में अगर एक और जिला बनता है तो प्रदेश में 56 जिले हो जाएंगे। राजस्व विभाग ने कलेक्टर को पत्र लिखकर जिला बनाने के लिए प्रस्ताव मांगा है। अगर देखा जाए तो मोहन सरकार के कार्यकाल में यह पहला जिला होगा। एमपी विधानसभा 2023 के पहले ही तीन जिले बनाए गए थे।


जुन्नारदेव को एमपी का 56वां जिला बनाने की तैयारी


छिंदवाड़ा जिले की जुन्नारदेव विधानसभा को एमपी का 56वां जिला बनाने की तैयारी है। इसके लिए राजस्व विभाग ने छिंदवाड़ा कलेक्टर को पत्र लिखकर प्रस्ताव मांगा है। इस जिल में कौन सी विधानसभा और कौन सी तहसीलें शामिल होगी। अभी तक यह स्पष्ट नहीं है। विधानसभा चुनाव के पहले ही छिंदवाड़ा से अलग करके पांढुर्णा को जिला बनाया गया था। जिसमें पांढुर्णा और सौंसर विधानसभा शामिल हैं।

एमपी में हो जाएंगे 56 जिले


मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh ) विधानसभा 2023 चुनाव के पहले प्रदेश में 6 महीने के अंदर ही तीन जिले बनाए गए थे। जिसमें सतना से अलग करके मैहर, छिंदवाड़ा से अलग करके पांढुर्णा और रीवा से अलग करके मऊगंज बनाया गया था। ऐसे ही तीन जिलों को बनाने के बाद 52 से 55 जिले हो गए थे। अब जुन्नारदेव अगर जिला बनता है, तो प्रदेश में कुल जिलों की संख्या 56 हो जाएगी।

Updated on:
06 Aug 2024 11:52 am
Published on:
25 Jul 2024 05:31 pm
Also Read
View All

अगली खबर