छिंदवाड़ा

अब विद्यार्थी ऐप के माध्यम से भर सकेंगे परीक्षा फार्म व फीस

राजा शंकर शाह विश्वविद्यालय ने किया नवाचार, प्रदेश में पहला विश्वविद्यालय बना, विश्वविद्यालय कुलगुरु ने प्रेस कांफ्रेंस कर दी जानकारी

less than 1 minute read
राजा शंकर शाह विश्वविद्यालय

छिंदवाड़ा. राजा शंकर शाह विश्वविद्यालय छिंदवाड़ा ने विद्यार्थियों के लिए एक नवाचार किया है, अब विद्यार्थी ऐप के माध्यम से अपनी परीक्षा के फार्म व फीस भर सकेंगे, अब उन्हें क्यिोस्क सेंटर के चक्कर, लंबी कतार व अतिरिक्त भुगतान से राहत मिलेगी। प्रदेश में राजा शंकर शाह विश्वविद्यालय ऐपलाॅन्च करने वाला मप्र का पहला विश्वविद्यालय है। विश्व विद्यालय ने मोबाइल ऐपआरआरएसयूछिंदवाड़ालॉन्च करते हुए कुलगुरु प्रो इंद्र कुमार त्रिपाठी ने बताया कि यह ऐप विशेष तौर पर विद्यार्थियों की सुविधा के लिए लॉन्च किया गया है। विद्यार्थी यूजर व पासवर्ड के माध्यम से लॉगिन कर सकेंगे तथा परीक्षा फार्म व फीस का भुगतान कर सकेंगे। भविष्य में विद्यार्थी अपना परीक्षा परिणाम एवं डिजीटल अंकसूची भी प्राप्त कर सकेंगे। आने वाले दिनों में इस ऐप का उपयोग शुरू करते हुए विद्यार्थी इसका उपयोग कर सकेंगे जिसका प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है।

दो फैलोशिप भी की जाएगी शुरू

कुलगुरु प्रो इंद्र प्रसाद त्रिपाठी ने बताया कि विश्वविद्यालय ने विद्यार्थियों के लिए श्री बादलभोई फैलोशिप तथा कुं रघुनाथ शाह फैलोशिप प्रारंभ करने का निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि श्री बादलभोई एवं कुं रघुनाथ शाह के समय भारतीय इतिहास, स्वतंत्रता संग्राम, साहित्य, शिक्षा, ज्ञान विज्ञान परंपरा, संस्कृति कला रूपों के साथ ही बुद्धि कौशल तथा तकनीक जीवन तथा देश के मध्य विद्ममान सांस्कृतिक, सामाजिक समरूप और आत्मगौरव को प्रकरण करने के उद्देश्य से विविध पक्षों, घटनाओं, व्यक्तियों और प्रवृत्तियों पर शोध कार्य करने वाले शोधार्थी को एक वर्ष के लिए श्री बादल भोई एवं कुं रघुनाथ शाह फैलोशिप प्रदान की जाएगी।

Published on:
05 Feb 2026 11:55 am
Also Read
View All

अगली खबर