अब काराबोह में आंदोलन की तैयारी

नगर पालिक निगम के वार्ड नंबर एक काराबोह में कचरा डाले जाने का विरोध शुरू हो गया है। रहवासियों ने गुरुवार को कलेक्टर सहित संबंधित अधिकारियों को इसे बंद कराने के लिए ज्ञापन सौंपा था।
less than 1 minute read
• •
Updated: 3 Sep 2016, 6:23 PM IST
nigam
nigam
छिंदवाड़ा. नगर पालिक निगम के वार्ड नंबर एक काराबोह में कचरा डाले जाने का विरोध शुरू हो गया है। रहवासियों ने गुरुवार को कलेक्टर सहित संबंधित अधिकारियों को इसे बंद कराने के लिए ज्ञापन सौंपा था। इसके बाद भी बंद नहीं किए जाने से आक्रोशित होकर रहवासी अब आंदोलन की तैयारी कर रहे हैं। आशीष डोहले व संजू पांडेय ने बताया कि कचरा फेंकना बंद करने की मांग पर निगम ने तीन दिन का समय लिया था। निर्धारित समय में निगम की ओर से कोई पहल नहीं हुई है।
Published on: