छिंदवाड़ा

हनुमान मंदिर में राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा

नगर के नवनिर्मित हनुमान मंदिर में शनिवार सुबह विधि विधान से श्रीराम ,लक्ष्मण ,माता सीता सहित देव मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की गई। इससे पहले मूर्तियों का जलाभिषेक, अन्न अधिभाष व दिन में 11 बजे पूजन किया । सरपंच पंकज दातारकर ने मंदिर निर्माण में योगदान देने वाले सभी लोगों का आभार जताया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 7 Apr 2024, 9:12 PM IST
temple.jpg
Prana Pratishtha of Ram Darbar at Hanuman Temple

छिंदवाड़ा/बोरगांव . नगर के नवनिर्मित हनुमान मंदिर में शनिवार सुबह विधि विधान से श्रीराम ,लक्ष्मण ,माता सीता सहित देव मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की गई। इससे पहले शुक्रवार को मूर्तियों का जलाभिषेक, अन्न अधिभाष व दिन में 11 बजे पूजन आयोजित किया। शनिवार सुबह प्राण प्रतिष्ठा समारोह तथा दोपहर में पूर्णाहुति व हवन किया गया । हवन के बाद महा प्रसाद का कार्यक्रम रखा गया है। नगर के पौराणिक स्थल हनुमान मंदिर में सभी के सहयोग से हनुमान ,माता दुर्गा तथा राम- लक्ष्मण- सीता की मूर्ति स्थापित की गई। मूर्तियां राजस्थान के जयपुर एवं जबलपुर से मंगाई गई । प्राण प्रतिष्ठा पंडित दिनेश्वर गौतम शास्त्री, आदर्श तिवारी, राम भाऊ जूनघरे एवं सहयोगी पंडि़तों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ की । इस मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता केशवराव ताजने,मोहन ताजने समेत भक्त मौजूद रहे। मुख्य यजमान हर्षल अबिंका ताजने थे। कार्यक्रम में सरपंच पंकज दातारकर ने मंदिर निर्माण में योगदान देने वाले सभी लोगों का आभार जताया। वहीं संगीतमयी राम कथा में शनिवार को सीता स्वयंवर के प्रसंग के दौरान श्रद्धालुओं ने धूमधाम से राम और सीता का विवाहोत्सव मनाया। पंडाल जय श्री राम के उद्घोष से गूंज उठा। कथा वाचिका राधा शर्मा ने श्रीराम-सीता के विवाह की कथा विस्तार से सुनाई।

Published on: