छिंदवाड़ा

गेहूं खरीदी की तैयारी पूरी , रूचि नहीं दिखा रहे किसान

समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदने के लिए पांढुर्ना में पांच सेंटर बनाएं गए है। 29 मार्च से इन सेंटरों पर खरीदी प्रारंभ हो चुकी है। लेकिन किसान उपज बेचने के लिए रूचि नहीं दिखा रहे है। समर्थन मूल्य और बाजार भाव लगभग समान होने के कारण सरकारी खरीदी फ्लॉप साबित हो रही है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 7 Apr 2024, 11:10 PM IST
Government is buying wheat, still waiting for mustard...read this news
गेहूं की सरकारी खरीद शुरू हो गई।

छिंदवाड़ा/पांढुर्ना. समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदने के लिए पांढुर्ना में पांच सेंटर बनाएं गए है। 29 मार्च से इन सेंटरों पर खरीदी प्रारंभ हो चुकी है। लेकिन किसान उपज बेचने के लिए रूचि नहीं दिखा रहे है। खरीदी प्रारंभ होने के एक सप्ताह बाद भी एक भी किसान ने स्लॉट बुक नहीं किया है। बताया जा रहा है कि समर्थन मूल्य और बाजार भाव लगभग समान होने के कारण सरकारी खरीदी फ्लॉप साबित हो रही है। किसानों का कहना है कि सरकार से 2700 रू प्रति क्विंटल गेहूं खरीदी की मांग थी ,लेकिन वह पूरी नहीं हुई। दूसरी ओर बाजार भाव और समर्थन मूल्य में ज्यादा अंतर नहीं होने के कारण हमें जहां हाथोंहाथ नकद राशि मिल रही है वहां बेचना अधिक आसान समझेंगे। पांढुर्ना में समर्थन मुल्य पर उपज बेचने के लिए 748 पंजीयन हुए है। इनमें 660 गेहूं , 286 चना तो 51 सरसों को बेचने के लिए किए गए। सौंसर में 215 किसानों ने पंजीयन कराया है। इनमें 160 गेहूं , 71 ने चने तो एक किसान ने सरसों बेचने के लिए किया है।
पांच समितियों ने खरीदी करने के लिए वेयर हाउस में तैयारियों पूरी कर ली है। इन खरीदी केन्द्रों पर कर्मचारी रोजाना किसानों की राह देख रहे है। मोरडोंगरी वेयर हाउस , यशोद वेयर हाउस सिवनी खैरीपेका, नांदनवाड़ी वेयर हाउस व तिगांव श्री सांई वेयर हाउस पर खरीदी केन्द्र बनाएं है।

Published on: