छिंदवाड़ा

पढ़ें किन मामलों मेंं उलझी छिंदवाड़ा की पुलिस

पुराने प्रकरण सुलझे नहीं और इसी बीच हुए नए मामलों ने मुश्किलें बढ़ा दी हैं। एेसे ही कुछ हत्याकांड में पुलिस के अफसर उलझे हुए हैं।
2 min read
• •
Updated: 7 May 2018, 11:36 AM IST
In Waiting for promotion came retirement time
In Waiting for promotion came retirement time

छिंदवाड़ा . जिले की पुलिस कुछ प्रकरण लम्बे समय के बाद भी सुलझा नहीं पाई। टीम बनाकर तलाश की जा रही, इसके बाद भी सफलता हाथ नहीं लगी। पुराने प्रकरण सुलझे नहीं और इसी बीच हुए नए मामलों ने मुश्किलें बढ़ा दी हैं। एेसे ही कुछ हत्याकांड में पुलिस के अफसर उलझे हुए हैं। पीडि़त परिवारों को न्याय नहीं मिलने के साथ ही लम्बित मामलों की संख्या भी बढ़ती जा रही।

पुलिस अंधे हत्याकांड के खुलासे में पिछड़ रही है। मृतक की शिनाख्त होने के बाद हत्या होना उजागर होने के बावजूद उसकी वजह नहीं मिल रही। कुछ प्रकरण में मृतक की शिनाख्त के लिए भटक रहे। सारे प्रयास यहां विफल हो रहे हैं। कुछ पंेचीदा मामलों के लिए एसपी गौरव तिवारी के मार्गदर्शन में विशेष टीम बनाई, वह भी खुलासा करने में नाकाम रही। हाल ही में तीन हत्याएं हुईं, जिनका खुलासा करने में पुलिस को पसीना छूट रहा है। वजह हाथ नहीं लगने के कारण पुलिस अंधेरे में लाठी चला रही है, जिससे कुछ हासिल नहीं हो रहा। पुराने मामलों की बात करें तो उनकी फाइलें धूल खा रहीं हैं। हालांकि पुलिस अधिकारी जांच चलने और जल्द खुलासे का हवाला जरूर देते हैं।

देहात थाना क्षेत्र के कुंडालीकलां में किसान और प्रॉपर्टी व्यवसायी राकेश संकत की हत्या का खुलासा पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ है। तीन पुलिस अधिकारी बदल चुके, लेकिन हत्या का खुलासा नहीं हो पाया। मोहखेड़ थाना क्षेत्र के लहगडुआ में सरपंच महेश भादे का शव कुएं में मिला था। हत्या थी या फिर आत्महत्या, अभी तक सुराग नहीं लगा। सारंगबिहरी पठार निवासी युवक कमलेश चौधरी की हत्या का खुलासा नहीं हो पाया है। इन मामलों के अलावा हाल ही में बटकाखापा थाना क्षेत्र में पुलिया के नीचे युवक का शव मिला है, जो आग से बुरी तरह झुलसा था। मोहखेड़ थाना क्षेत्र के लहगडुआ में सरपंच महेश भादे का शव कुएं में मिला था। हत्या थी या फिर आत्महत्या, अभी तक सुराग नहीं लगा। सारंगबिहरी पठार निवासी युवक कमलेश चौधरी की हत्या का खुलासा नहीं हो पाया है।

Published on: