छिंदवाड़ा

RSS प्रमुख मोहन भागवत अचानक आए एमपी, अलर्ट मोड पर पुलिस, चप्पे-चप्पे पर नजर

Mohan Bhagwat : नागपुर से सड़क मार्ग द्वारा छिंदवाड़ा के लोधीखेड़ा पहुंचे संघ प्रमुख मोहन भागवत। श्री बाबाजी महाराज ग्रामस्थ आश्रम में आयोजित निजी कार्यक्रम में हुए शामिल। संघ पदाधिकारियों से संवाद भी करेंगे।
less than 1 minute read
Mohan Bhagwat

Mohan Bhagwat : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत का बुधवार को अचानक मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में स्थित लोधीखेड़ा के श्री बाबाजी महाराज ग्रामस्थ आश्रम पहुंचे हैं। यहां वो नागपुर से सड़क मार्ग के जरिए लोधीखेड़ा आए हैं। बताया जा रहा है कि वो आश्रम में आयोजित निजी कार्यक्रम में शामिल हुए हैं। बताया जा रहा है कि यहां वो संघ के पदाधिकारियों से संवाद भी करेंगे।

कार्यक्रम के दौरान संघ प्रमुख मोहन भागवत संघ के क्षेत्रीय पदाधिकारियों से संवाद भी करेंगे। करीब दो घंटे वो कार्यक्रम में रहने के बाद सड़क मार्ग के जरिए ही नागपुर के लिए रवाना हो जाएंगे। हालांकि, उनके सौंसर दौरे को मद्देनजर रखते हुए पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है। महाराष्ट्र की सीमा से ग्रामस्थ आश्रम तक सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रखे गए हैं।

निजी प्रवास पर आए लोधीखेड़ा

महाराज श्री ग्रामस्थ आश्रम में निजी प्रवास पर आए हैं। बताया जा रहा है कि आश्रम से उनका पहले से लगाव रहा है। यहां आयोजित कार्यक्रम में वो करीब 2 घंटे रहेंगे। वहीं, संघ के पदाधिकारी के साथ उनकी विशेष बैठक होगी। इस बैठक में संघ के कुछ प्रमुख पदाधिकारी ही शामिल होंगे। का्यक्रम को मद्देनजर रखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतेजाम किए गए हैं।

Updated on:
21 Aug 2024 03:08 pm
Published on:
21 Aug 2024 02:11 pm