छिंदवाड़ा

गर्मी की शुरुआत में ही किल्लत, आठ दिन में एक बार जलापूर्ति

नगर के पांच वार्डों में आठ से दस दिन के अंतराल मे पानी सप्लाई करने का आरोप कांग्रेस पार्षदों ने लगाया है। अनुविभागीय राजस्व अधिकारी को सौंपे गए पत्र में कहा है कि वार्ड 17 से 21 तक पानी आपूर्ति की स्थिति बहुत खराब है। इन वार्डो में स्थानीय स्तर पर कोई जल स्रोत नहीं है। जल आपूर्ति की वर्तमान हालत के कारण वार्डवासियों में असंतोष है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 9 Apr 2024, 7:05 PM IST
parshad.jpg
Shortage in the beginning of summer, water supply once in eight days

छिंदवाड़ा/परासिया. नगर के पांच वार्डों में आठ से दस दिन के अंतराल मे पानी सप्लाई करने का आरोप कांग्रेस पार्षदों ने लगाया है। अनुविभागीय राजस्व अधिकारी को सौंपे गए पत्र में कहा है कि वार्ड 17 से 21 तक पानी आपूर्ति की स्थिति बहुत खराब है। इन वार्डो में स्थानीय स्तर पर कोई जल स्रोत नहीं है। जल आपूर्ति की वर्तमान हालत के कारण वार्डवासियों में असंतोष है। नेता प्रतिपक्ष वीर बहादुर सिंह, पार्षद पूनम कैथवास, प्रतिभा सोनी, सावित्री वर्मा, रूकमा बंसोड, नीलोफर खान, पूजा मरकाम, प्रतिमा बैस, ब्रजेश भलावी ने शीघ्र नियमित पानी सप्लाई की व्यवस्था बनाने की मांग की है। इधर इलाके में बीते दो दिन से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। सोमवार दिनभर धूप छांव की स्थिति बनी रही। शाम होते ही अचानक आसमान में काले घनघोर बादल छा गए। बादलों की गडगड़ाहट के साथ धूलभरी आंधी चलने लगी। बारिश शुरू हो गई। किसान खेतों की ओर भागे और फसलों को ढंककर बचाने का जतन किया। मौसम के बिगड़े मिजाज से किसानों के चेहरे पर चिंता दिख रही है। किसानों ने बताया मौसम की वजह से अधिकतर फसलें पहले ही बर्बाद हो गई है। कटाई का समय चल रहा है। कही कटी फसलें खलिहान में रखी हैं। ऐसे में भीगने से गेहूं की गुणवत्ता प्रभावित होंगी। आर्थिक क्षति उठानी होगी। सब्जियों के भी खराब होने की आशंका है। जिससे दाम पर उछाल दिखेगा। शाम के समय वातावरण मे ठंडक घुल गई आमजन को सूरज की तपिश से राहत मिली।

Published on: