छिंदवाड़ा

Sports: एसीसी क्लब ने सिम्स क्लब को 25 रन से हराया

दूसरे मैच में सीसीए क्लब ने दर्ज की बड़ी जीत

less than 1 minute read
Sports: एसीसी क्लब ने सिम्स क्लब को 25 रन से हराया
Sports: एसीसी क्लब ने सिम्स क्लब को 25 रन से हराया

छिंदवाड़ा. इंदिरा गांधी क्रिकेट मैदान पर आयोजित सांसद कप टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में शनिवार को दो मैच खेले गए। पहला मैच एसीसी क्लब व सिम्स क्लब के मध्य खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए एसीसी क्लब ने 20 ओवर के 4 विकेट पर 184 रन बनाए। बल्लेबाज हेमंत केवट ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 76 रन व शुभम गुप्ता ने 61 रन बनाए।
सिम्स क्लब के गेंदबाज हर्ष ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सिम्स क्लब 20 ओवर में 8 विकेट पर 159 रन ही बना सकी। बल्लेबाज सौम्य ककोडिया ने 41 रन बनाए। एसीसी क्लब ने 25 रनों से मैच जीता।
मैन ऑफ द मैच हेमंत केवट को प्रदान किया गया। मैच में अंपायर पवन गवाने व शुभम मंडराह रहे। थर्ड अंपायर अंकित सिंग राजपूत रहे। दूसरा मैच सीसीए छिंदवाड़ा व कन्हान क्लब के मध्य खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सीसीए क्लब ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट पर 176 रन बनाए।
जिसमें सर्वाधिक विशाल सिन्हा ने 67 रन व शांतनु राजपूत ने 41 रन का योगदान दिया। कन्हान के गेंदबाज मधुर व अनिमेश ने दो-दो विकेट झटके।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी कन्हान क्लब 19.1 ओवर में 88 रनों पर ऑल आउट हो गई। मैच सीसीए क्लब ने 88 रनों से जीता। सीसीए के गेंदबाज विक्रम ठाकुर ने तीन व चैतन्य सेमेकर ने दो विकेट झटके।
मैच में अंपायर हिमांशु जायसवाल व रजत कडु रहे। मैन ऑफ द मैच विशाल सिंहा को प्रदान किया गया।

आज का मैच
रविवार को दो मैच खेले जाएंगे। पहला मैच सुबह 8.30 बजे से स्पार्टन क्लब व रियल स्टेट क्लब के मध्य खेला जाएगा। दूसरा मैच दोपहर बजे से बेनम क्रिकेट क्लब व आईपीएस परतला के मध्य खेला जाएगा।

Published on:
08 Jan 2023 06:05 pm