छिंदवाड़ा

डेढ़ करोड़ लागत से जानिए किस क्रिकेट मैदान का होगा जीर्णोद्धार, देखें वीडियो

खेल युवा कल्याण विभाग द्वारा क्रिकेट मैदान का सर्वे भी किया जा चुका है।
2 min read
• •
Updated: 10 Nov 2018, 11:44 AM IST
patrika news
डेढ़ करोड़ लागत से जानिए किस क्रिकेट मैदान का होगा जीर्णोद्धार, देखें वीडियो


छिंदवाड़ा. इंदिरा गांधी क्रिकेट मैदान परिसर का जल्द ही जीर्णोद्धार किया जाएगा। इसके लिए लगभग 1 करोड़ 20 लाख रुपए बजट प्रस्तावित है। लगभग छह माह पहले खेल युवा कल्याण विभाग भोपाल टीम द्वारा क्रिकेट मैदान का सर्वे भी किया जा चुका है। पीआईयू से मिलकर जिला खेल युवा कल्याण विभाग के अधिकारियों ने डीपीआर भी फाइनल कर भोपाल ऑफिस को भेज दिया है। हालांकि विधानसभा चुनाव के चलते अब क्रिकेट मैदान का जीर्णोद्धार चुनाव बाद ही संभव हो पाएगा। गौरतलब है कि लगभग तीन साल पहले प्रशासन द्वारा जिला खेल युवा कल्याण विभाग को इंदिरा गांधी क्रिकेट परिसर हैंडओवर किया जा चुका है। इसके पश्चात से ही मैदान के होने वाले कार्यों से संबंधित प्रक्रिया शुरु हो गई थी। भोपाल टीम द्वारा कई बार जिला खेल विभाग से मैदान की तस्वीर एवं वीडियो मंगाई गई। तीन से चार बार भोपाल टीम छिंदवाड़ा आकर परिसर का सर्वे भी कर चुकी है। परिसर में नए कार्यों को लेकर भोपाल टीम की सक्रियता उस समय ऐसी थी जैसे जल्द ही कार्य शुरु हो जाएगा, हालांकि बाद में प्रयास धीमे पड़ गए। अब चुनाव के बाद ही कार्य शुरु होने की संभावना जताई जा रही है।

मल्टीपरपस हॉल में इंडोर की होगी सुविधा
इंदिरा गांधी क्रिकेट मैदान की बिल्डिंग में जरूरी सभी कार्य कराए जाएंगे। ग्राउंड में पश्चिम की तरफ मल्टीपरपस हॉल भी बनाया जाएगा। जिसमें इंडोर गेम खेलने की सुविधा होगी। मल्टीपरपस हॉल बनने से अन्य कार्य भी संपन्न हो सकेंगे। सामग्री रखने एवं खिलाडिय़ों के ठहरने की भी व्यवस्था होगी। इसके अलावा जीम सहित अन्य सुविधाएं भी यहां खिलाडिय़ों को मुहैया कराने के लिए व्यवस्था बनाई जाएगी। वहीं मैदान के चारों तरफ बाउंड्रीवॉल भी बनाया जाएगा।

सुलभ शौचालय अब भी पड़ा हुआ है बंद
इंदिरा गांधी क्रिकेट मैदान में लगभग 10 माह पहले नगर पालिका निगम द्वारा 8.50 लाख रुपए की लागत से सुलभ शौचालय का निर्माण कराने के बावजूद भी इसका लाभ खिलाडिय़ों को नहीं मिल रहा है। लगभग दो माह पहले समस्याओं को लेकर ‘पत्रिका’ ने खबर भी प्रकाशित की थी। इसके पश्चात हरकत में आए नपानि के अधिकारियों ने शुलभ शौचालय के अधूरे कार्यों को पूर्ण कराया। उम्मीद थी कि जल्द ही इसका लाभ मिलेगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

सर्वे हो चुका
खेल युवा कल्याण विभाग की जिला खेल अधिकारी सुनीता यादव का कहना है कि विभाग के अधिकारी भोपाल से आकर सर्वे कर चुके हैं। जो निर्देश मिले थे हमने पूरी जानकारी दे दी है। लगभग 1 करोड़ 20 लाख रुपए की लागत से कार्य होने हैं।

Updated on:
10 Nov 2018, 11:44 AM IST
Published on: