छिंदवाड़ा

Crime: चरित्र शंका पर पति ने की थी निर्मम हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार

हत्या कर फरार हो गया था आरोपी पति। पुलिस ने आरोपी को पकडऩे के लिए टीम का गठन किया था। इसके बाद लगातार उसकी तलाश में छापेमारी की गई। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर छापेमारी कर आरोपी को पकड़ लिया।
2 min read
murder

परासिया पुलिस को मिली सफलता


छिंदवाड़ा. परासिया थाना क्षेत्र में पत्नी की हत्या कर फरार आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी वार्ड नंबर-1 डोंगर चिखली निवासी रमेश सरयाम(55) ने अपनी पत्नी के चरित्र पर शंका करने पर चाकू से गला एवं सीना में प्राण घातक चोट पहुंचाकर हत्या कर फरार हो गया था, जिसे पुलिस टीम ने कुछ ही घंटों के भीतर पकडकऱ पुलिस अभिरक्षा में लेकर शीघ्र विधिक कार्रवाई की गई। थाना प्रभारी परासिया निरीक्षक ईश्वरी पटले, उपनिरी. राजेन्द्र बघेल, उपनिरीक्षक रवेन्द्र ठाकुर सहित अन्य की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

आबकारी व पुलिस बल ने अवैध शराब की बरामद
आबकारी वृत्त चौरई में बिछुआ क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम खमरा, सिंगारदीप और चोरबतरी में आबकारी एवं पुलिस बल द्वारा सामूहिक दबिश दी गई। कार्रवाई के दौरान 4 आपराधिक प्रकरण मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) के अंतर्गत पंजीबद्ध किए गए। कार्यवाही में 43 बल्क लीटर हाथ भट्टी मदिरा तथा 1360 किलोग्राम महुआ लाहन बरामद किया गया। कार्यवाही के दौरान सहायक जिला आबकारी अधिकारी जीएल मरावी, राजेश सिंघल तथा उपनिरीक्षक नरेंद्र नागेश, आबकारी प्रधान आरक्षक लक्ष्मी अड़माचे, राजकुमार यदुवंशी, आरक्षक राजकुमार सरयाम, भारती मरकाम, सोनाली वरकड़े एवं बिछुआ थाने से आरक्षक राकेश कुमार उपस्थित थे।

दो पक्षों के बीच मारपीट का मामला दर्ज
अमरवाड़ा थाना में दो पक्षों में विवाद का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार ग्राम भजिया निवासी मदन चांदपुरिया ने आरोप लगाया कि किसी बात को लेकर ग्राम निवासी सालिकराम, मोहन, बलराम चांदपुरिया ने मारपीट कर चोट पहुंचाई एवं जान से मारने की धमकी दी। वहीं दूसरे पक्ष के सालिकराम चांदपुरिया ने आरोप लगाया है कि मदन चांदपुरिया ने मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

नवीन सत्र का शुभारंभ
मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम (एमएसडब्ल्यू एवं बीएसडब्ल्यू) के नवीन सत्र का शुभारंभ विधानसभा प्रभारी ज्योति डेहरिया की उपस्थिति में किया गया। कार्यक्रम में नवीन छात्रों को पाठ्य पुस्तकें प्रदान की गईं।


नेशनल लोक अदालत के लिए अधिकारी नियुक्त
आगामी 12 सितंबर 2026 को नेशनल लोक अदालत का आयोजन जिला मुख्यालय जिला न्यायालय छिंदवाड़ा के साथ तहसील अंतर्गत सिविल न्यायालय अमरवाड़ा, जुन्नारदेव, परासिया, चौरई, सौंसर, पांढुर्णा, हर्रई एवं तामिया में किया जा रहा है। नेशनल लोक अदालत में अधिक से अधिक संख्या में प्रकरणों का निराकरण सुनिश्चित करने तथा लोक अदालत के सफल आयोजन के लिए जिले के समस्त न्यायिक तथा प्रशासनिक अधिकारियों से समन्वय स्थापित करने के लिये प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुशांत हुद्दार द्वारा विशेष न्यायाधीश, एससी/एसटी एक्ट जिला छिंदवाड़ा सुधीर मिश्रा को आगामी आदेश तक वरिष्ठ प्रभारी अधिकारी, नेशनल लोक अदालत नियुक्त किया गया है।

Updated on:
27 Aug 2026 01:51 pm
Published on:
27 Aug 2026 01:51 pm