छिंदवाड़ा

कमिश्नर के दस्तखत पर लटकी प्रधानमंत्री आवास 2.0 की किश्त

इस योजना में पहली डीपीआर 492 हितग्राही और दूसरी डीपीआर 410 हितग्राहियों की नगरीय प्रशासन विभाग भोपाल को भेजी गई थी। इसकी स्वीकृति भी आ गई है। इसका बजट पहले आना शेष था। इसकी राशि का बजट हाल ही में नगर निगम के प्रधानमंत्री आवास शाखा में देखा गया है।

less than 1 minute read
chhindwara nagar nigam staff salary scam (फोटो- सोशल मीडिया)

प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 की दो डीपीआर की राशि आ गई है। इसका पत्र भी भोपाल नगरीय प्रशासन विभाग से आ चुका है। नगर निगम कमिश्नर के अवकाश पर होने से यह राशि हितग्राहियों के खाते में जाने की प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई है।

इस योजना में पहली डीपीआर 492 हितग्राही और दूसरी डीपीआर 410 हितग्राहियों की नगरीय प्रशासन विभाग भोपाल को भेजी गई थी। इसकी स्वीकृति भी आ गई है। इसका बजट पहले आना शेष था। इसकी राशि का बजट हाल ही में नगर निगम के प्रधानमंत्री आवास शाखा में देखा गया है। नगरीय प्रशासन विभाग की ओर से इसका पत्र भी आ गया है। जिसमें बजट आवंटित होने की जानकारी दी गई है। योजना में पहली किश्त एक लाख रुपए की दी जाने का प्रावधान है। बताते हैं कि नगर निगम ने पहली और दूसरी डीपीआर भेजने की प्रक्रिया जुलाई-अगस्त 2025 में ही पूरी कर ली थी। इसका स्वीकृति पत्र भी महापौर विक्रम अहके की उपस्थिति में दिया गया था। केवल प्रथम किश्त का इंतजार था।


योजना प्रभारी इंजीनियर सचिन पाटिल का कहना है कि पीएम आवास योजना 2.0 में पहली और दूसरी डीपीआर के हितग्राहियों को प्रथम किश्त का बजट आ गया है। नगर निगम में कमिश्नर अवकाश पर होने से उनकी दस्तखत नहीं हो पाई है। सोमवार को यह करवाई जाएगी। फिर इसे जबलपुर संभागीय कार्यालय में भेजा जाएगा, जहां से यह किश्त हितग्राहियों के खाते में डाली जाएगी।
…….

Published on:
02 Feb 2026 11:30 am
Also Read
View All

अगली खबर