पुलिस पता लगाएगी किससे जमा कराई कितनी रकम

सभी चिटफंड कम्पनी की जांच कर समूची सम्पत्ति की जानकारी जुटाकर उसे कुर्क करने की तैयारी पुलिस कर रही है।
less than 1 minute read
Sep 08, 2016
sai prasad chit fund company
sai prasad chit fund company
छिंदवाड़ा . जिलेवासियों को पांच या फिर तीन वर्ष में जमा रुपए पर दोगुना रुपया देने का लालच देकर चूना लगाने वाली कम्पनियों के खिलाफ सख्त जांच शुरू होगी। पुलिस की टीम यह पता लगाएगी की किस कम्पनी ने कितने निवेशकों से कितनी राशि जुटाई है। नियमानुसार कार्रवाई की जाए इसके लिए बुधवार लोक अभियोजन अधिकारियों से भी सलाह ली गई।

चिटफंड कम्पनियों की निवेशकों की पूरी सूची प्राप्त की जाएगी। आरोपियों ने कुल कितनी राशि किस-किस से हासिल की। प्रकरण में कौन-कौन आरोपी हैं उनके नाम पता, लेनदेन का माध्यम, बैंक, नगद राशि, नेट बैंकिंग एवं अन्य माध्यम। किस बैंक से ये फ्रॉड हो रहे हैं उन्हें चिन्हित किया जाएगा।

कंपनियों की भारत में सम्पत्ति जिसमें भवन, जमीन, वाहन, पेट्रोल पंप, नगद राशि सहित अन्य निवेशों की जानकारी जुटाई जाएगी। सम्पत्ति को न्यायालय से कुर्क कराने की अनुमति ली जाएगी। एसपी डॉ. जीके पाठक ने बुधवार कार्यालय में अनुविभागीय अधिकारी एवं अधिनस्थ पुलिस अधिकारियों की बैठक में यह निर्देश दिए।

इनके खिलाफ दर्ज हुआ मामला
. सार्इं प्रसाद प्रॉपर्टी लिमिटेड
. एलएण्डटी फाइनेंस लिमिटेड
. बीएन गोल्ड
. बीएनजी ग्लोबल इंडिया लिमिटेड कंपनी
. ईव मिराकल ज्वेल्स लिमिटेड जयपुर, पल्स इंडिया लिमिटेड
. रोजवैली कंपनी और इंडसवेयर इंडस्ट्रीज लिमिटेड कंपनी

जुटाएंगे ये जानकारी
- कुल निवेशक
. कुल कितनी राशि किस-किस से वसूली
. प्रकरण में कौन-कौन आरोपी,उनके नाम पता
. लेनदेन का माध्यम, बैंक, नगद राशि, नेट बैंकिंग एवं अन्य माध्यम, चिंटफंड कम्पनियों की सम्पत्ति।


निवेशकों को मिले रुपए
चिटफंड कंपनियों की समूची सम्पत्ति की जानकारी जुटाने के निर्देश विवेचकों को दिए गए हैं। कार्यवाही सही तरह से हो और सम्पत्ति कुर्क कर निवेशकों को रुपया लौटाया जा सके इसके लिए बुधवार लोक अभियोजन अधिकारियों से भी सलाह ली गई है। मेरा प्रयास है कि निवेशकों को उनका रुपया जल्द से जल्द मिल सके।
डॉ. जीके पाठक, एसपी, छिंदवाड़ा
Published on:
08 Sept 2016 12:43 pm