छिंदवाड़ा

हथियारबंद बदमाशों को पकडऩे एसपी ने गठित की एसआईटी, तीन टीमें आरोपियों को पकडऩे रवाना

पुलिस को मिले इस लूट की वारदात के सुराग, गश्त बढ़ाई व अन्य वारदातों से जोडकऱ जांच में जुटी है पुलिस

2 min read
प्रतीकात्मक तस्वीर

छिंदवाड़ा. पांढुर्ना के सांईधाम कॉलोनी और संतोषी माता वार्ड में हथियार बंद नकाबपोश बदमाशों ने दरवाजा तोड़ा, परिवार को बंधक बनाया तथा मारपीट के बाद लूट की वारदात को अंजाम दिया था। इस गिरोह को पकडऩे के लिए पांढुर्ना एसपी सुंदर सिंह कनेश ने एसडीओपी ब्रजेश भार्गव के नेतृत्व में 11 सदस्यीय एसआईटी टीम गठित की है। तीन टीमें गठित कर सभी टीमों को जांच के लिए लगाया गया है। बताया जा रहा है कि इस लूट मामले में पुलिस को सुराग हाथ लगे है, जिसके आधार पर जल्द गिरफ्तारी होगी। वारदात के बाद पुलिस की तीन टीमें पहले ही गिरोह के बारे में जानकारी जुटाने के लिए अलग-अलग दिशाओं में रवाना की गई है। घटना के बाद पुलिस अधीक्षक सुंदर सिंह कनेश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीरज सोनी ने रविवार रात पीडि़त परिवारों के निवास जाकर उनसे मुलाकात की है। एएसपी नीरज सोनी ने बताया कि परिवार के सदस्यों ने घटना के बारे में जानकारी दी है वहीं पुलिस अधीक्षक ने आरोपियों को जल्द गिरफ्तारी करने का आश्वासन दिया है।

शस्त्र के साथ गश्त करेंगे पुलिस कर्मी

हथियारबंद गिरोह को पकडऩे और घटना की पुनरावृत्ति होने से रोकने के लिए एसपी सुंदर सिंह कनेश ने पुलिस स्टॉफ के साथ लाइन के बल के साथ गश्त की गई इस दौरान सभी पुलिस अधिकारी गश्त पर नजर आए थे। किसी भी घटना से निपटने के लिए राइफल और अन्य संसाधनों के साथ गश्त करने के निर्देश दिए गए है। रात भर शहर के साथ ही सीमाओं पर पुलिस के सायरन गूंजते रहे। घटना के बाद पुलिस ने सभी थाना क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ा दी है वहीं बल की कमी के कारण भी पुलिस के सामने समस्या आ रही है।

सभी आरोपी बाइक से बैतूल की ओर भागे

वारदात के बाद पांढुर्ना पुलिस अलर्ट हुई तथा शहर के बाहरी मार्गों के तत्काल सीसीटीवी खंगाले गए थे। जिसमें आरोपी बाइकों से शहर के बाहर जाते तथा बैतूल की ओर जाते दिखाई दिए है। बताया जा रहा है कि पुलिस के पास उन बाइकों के नंबर भी आ गए है जिसके आधार पर पुलिस जांच कर रही है। अगर चोरी की बाइक होगी तो आरोपियों को पकडऩे में कठिनाई होगी लेकिन पुलिस अधिकारी जल्द सफलता मिलने की बात कर रहे है। वहीं ऐसी घटना महाराष्ट्र के अमरावती में सामने आ चुकी है जिस दिशा में भी पुलिस काम कर रही है। आरोपियों के तार महाराष्ट्र के नागपुर, अमरावती, वर्धा, यवतमाल तथा बैतूल से जुडऩे दिख रहे है। पुलिस महाराष्ट्र तथा बैतूल पुलिस के संपर्क में होकर जांच कर रही है।

इनका कहना है।

आरोपियों को पकडऩे के लिए एसआईटी का गठन किया गया है, तीन टीमें आरोपियों को पकडऩे के लिए रवाना की गई है। आरोपियों के बारे में कई अहम सुराग मिले है जिस ओर जांच की जा रही है। सभी थाना क्षेत्रों में रात्रि गश्त बढ़ा दी गई है।

सुंदर सिंह कनेश, पुलिस अधीक्षक, पांढुर्ना

Published on:
24 Feb 2026 12:43 pm
Also Read
View All

अगली खबर