छिंदवाड़ा

शिक्षक मांगने पहुंच गए विद्यार्थी तो मिला इन्हें नोटिस

पांढुर्ना से आए विद्यार्थियों ने डीइओ कार्यालय में किया प्रदर्शन, अंग्रेजी-विज्ञान के नहीं हैं शिक्षक, पढ़ाई हो रही बाधित
2 min read
• •
Updated: 21 Aug 2018, 11:00 AM IST
The teacher who got the teacher asked for notices
The teacher who got the teacher asked for notices

छिंदवाड़ा. पांढुर्ना विकासखंड अंतर्गत अम्बाड़ा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में अंग्रेजी तथा विज्ञान के शिक्षकों की नियुक्ति नहीं सकी है। इसके कारण अध्ययनरत विद्यार्थियोंं की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। इसके विरोध में सोमवार को अम्बाड़ा के विद्यार्थियों ने विभाग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया और जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों ने ज्ञापन सौंपकर शीघ्र शिक्षकों की व्यवस्था बनाने की मांग की है।

पांढुर्ना से आए विद्यार्थियों ने डीइओ कार्यालय में किया प्रदर्शन, अंग्रेजी-विज्ञान के नहीं हैं शिक्षक, पढ़ाई हो रही बाधित


उन्होंने बताया कि ऑनलाइन व्यवस्था अंतर्गत अतिथि शिक्षकों को नियुक्ति की जा रही है, लेकिन शासकीय उमावि अम्बाड़ा का नाम ऑनलाइन प्रक्रिया के च्वाइस फिलिंग के दौरान किसी शिक्षक ने इच्छा नहीं दर्शायी है। इस कारण अब तक स्कूल को अंग्रेजी और विज्ञान विषय के शिक्षक नहीं मिल पाए हैं।

विद्यार्थियों की मांग है कि पूर्व में कार्यरत अतिथि शिक्षकों की दोबारा नियुक्ति की जाए। इस संदर्भ में छात्र-छात्राओं ने जनपद सदस्य सीमा ठाकुर, अम्बाड़ा सरपंच दाउद मंसूरी को भी शिकायत की है। जिला शिक्षा अधिकारी आरएस बघेल ने विद्यार्थियों को शीघ्र ही उचित व्यवस्था बनाने का आश्वासन दिया है। वहीं लापरवाही बरतने वाले शिक्षा अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की भरोसा दिलाया है।

प्राचार्य को दिया कारण बताओ नोटिस


इधर जिला शिक्षा अधिकारी आरएस बघेल ने संस्था प्राचार्य सुखदेव मरावी को मामले में कारण बताओ नोटिस जारी किया है तथा छात्र-छात्राओं की समस्याओं तथा 15 दिन से अनुपस्थित रहने की वजह पूछी है। डीइओ बघेल ने बताया कि ज्ञापन के दौरान बच्चों ने बताया कि प्राचार्य स्वतंत्रता दिवस समेत अन्य दिनों से नियमित संस्था नहीं आ रहे हैं। शिकायत करने पर भी निराकरण नहीं होने से वह छिंदवाड़ा पहुंचे थे। वहीं जिला शिक्षा अधिकारी आरएस बघेल ने निर्धारित समय में संतोषजनक जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए है तथा लापरवाही बरतने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।

Published on: