छिंदवाड़ा

मोक्षधाम में बैठ कर आईपीएल पर लगवा रहे थे सट्टा

पुलिस ने आईपीएल पर ऑनलाइन सट्टा खिला रहे दो खाईबाजों को गिरफ्तार कर लिया। ये महाराष्ट्र सीमा स्थित लांघा के मोक्षधाम से सट्टे का संचालन कर रहे थे। आरोपियों से एक लैपटॉप, तीन मोबाइल और दो एटीएम कार्ड के अलावा सट्टे की राशि 53 हजार 500 रुपए जब्त किए गए।
less than 1 minute read
• •
Updated: 10 Apr 2024, 6:03 PM IST
currency.jpg
They were betting on IPL while sitting in Mokshadham

छिंदवाड़ा/पांढुर्ना. पुलिस ने आईपीएल पर ऑनलाइन सट्टा खिला रहे दो खाईबाजों को गिरफ्तार कर लिया। ये पुलिस की आंखों में धूल झोंककर महाराष्ट्र सीमा स्थित लांघा के मोक्षधाम से सट्टे का संचालन कर रहे थे। थाना निरीक्षक अजय मरकाम ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर एसआई सलकनसिंह सरेयाम के नेतृत्व में दल गठित किया। जब आईपीएल मैच खेला जा रहा था तब सट्टा खिलाते हुए नरेन्द्र पिता बोधराम गजभिए और ज्ञानेष्वर पिता रत्नाकर लाडक़े निवासी बड़चिचोली को गिरफ्तार किया। आरोपियों से एक लैपटॉप, तीन मोबाइल और दो एटीएम कार्ड के अलावा सट्टे की राशि 53 हजार 500 रुपए जब्त किए गए। आरोपियों पर सट्टा एक्ट के तहत कार्रवाई की गयी। डुंगरिया में सोमवार देर रात अज्ञात वाहन ने दुकान के सामने खड़ी वैन को टक्कर मार दी। हादसे में वैन करीब १० मीटर दूर जा कर गिरी जिससे उसको भारी नुकसान हुआ है। चौकी में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि बज्जू भाई की वैन उनकी दुकान के सामने खड़ी थी। देर रात दमुआ की ओर से आए तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार कर क्षतिग्रस्त कर दिया। लोगों ने प्रशासन से तेज रफ्तार वाहनों पर अंकुश लगाने की मांग की है। लोकसभा चुनाव में आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन पर संपत्ति विरूपण अधिनियम के तहत अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध मामला कायम किया है। चांदामेटा पुलिस ने बताया कि अनिल मालवी राजस्व प्रभारी नगर परिषद की शिकायत पर बीएसएनएल के पोल पर एक राजनीतिक निशान लगे झंडे को उतारा गया।

Updated on:
10 Apr 2024, 6:03 PM IST
Published on: