छिंदवाड़ा

आपदाओं के समय ‘क्या करें और क्या न करें’ विषय पर प्रशिक्षण

आपदाओं के समय 'क्या करें और क्या न करें', इस संबंध में जानकारी प्रदान करने शुक्रवार को जिला पंचायत सभाकक्ष में जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
3 min read
Feature image

आपदाओं के समय 'क्या करें और क्या न करें', इस संबंध में जानकारी प्रदान करने शुक्रवार को जिला पंचायत सभाकक्ष में जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। डब्ल्यूसीएल पेंच क्षेत्र के खदानों में रेस्क्यू कार्य में पदस्थ अधिकारी-कर्मचारियों एवं कृषि उपज मंडी समिति के अधिकारियों-कर्मचारियों को आपदा प्रबंधन से अवगत कराया गया। होमगार्ड कमांडेंट पाठ्या ने बताया कि प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए शासन स्तर पर कार्य किए जा रहे हैं, लेकिन आपदा के समय समाज की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है। इसलिए आमजन को जागरूक करना आवश्यक है।


पखडिय़ा में एनएसएस विशेष शिविर का शुभारंभ


छिंदवाड़ा.पीजी कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) का सात दिवसीय विशेष इकाई शिविर ग्राम पखडिय़ा में लगाया गया। शिविर का संचालन रासेयो के तीनों अधिकारियों प्रो. महेंद्र साहू, डॉ. मंसाराम उइके एवं डॉ. निधि डोडानी के नेतृत्व में किया गया। शिविर के प्रथम दिवस पर ध्वजारोहण के साथ शिविर का विधिवत् शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर स्वयंसेवकों को एनएसएस के उद्देश्यों, अनुशासन एवं शिविर की निर्धारित दिनचर्या की जानकारी दी गई। प्रतिदिन प्रभात रैली, योग-व्यायाम, परियोजना कार्य, बौद्धिक चर्चा, खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।


शासकीय महाविद्यालय में खेल के साथ सांस्कृतिक गतिविधियां


सौंसर. शासकीय महाविद्यालय सौंसर में वार्षिक स्नेह सम्मेलन का आयोजन किया गया। प्राचार्य इंद्रपाल राऊत तथा स्नेह सम्मेलन प्रभारी डॉ. नीलम कीर्ति गेडाम की उपस्थिति में जन भागीदारी समिति अध्यक्ष चंद्रशेखर अंबडकर तथा जनभागीदारी समिति के सदस्य नीता बोडखे व सदस्य संजय पराडकर,ज्योत्सना पात्रिकर उपस्थित रहे । प्रथम दिवस खेल व ललित कलाओं का आयोजन खेल शिक्षक संजय भुझाड़े, सारिका बंसोड़ व अंजू चौहान के नेतृत्व में किया गया। क्रिकेट, शतरंज, कैरम ,बैडमिंटन, 100 मीटर दौड़, गोला फेंक, तवा फेंक, रंगोली व मेहंदी स्पर्धा हुई।
दूसरे दिन मुख्य अतिथि विधायक विजय चौरे उपस्थित रहे। उन्होंने विधायक निधि से एक वाटर कूलर दिया।
पुरस्कार वितरण में पूर्व स्कूल शिक्षा राज्यमंत्री नानाभाऊ मोहोड़, कलेक्टर नीरज कुमार वशिष्ठ, पुलिस अधीक्षक सुंदर सिंह कनेश, शहनाज़ खान प्राचार्य पीएम कॉलेज पांढुर्णा, डॉ. डीके इंदौरकर पांढुरना, जन भागीदारी अध्यक्ष चंद्रशेखर अंबडकर व नीता बोडख़े पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष उपस्थित रहे। प्राचार्य इंद्रपाल राऊत तथा स्नेह सम्मेलन प्रभारी डॉ. नीलम कीर्ति गेडाम ने शाल-श्रीफल तथा मोमेंटो देकर सम्मानित किया। छात्र-छात्राओं ने रंगारंग प्रस्तुतियां दी। पुरस्कार वितरण किया। मंच संचालन विजय मंडराह, शिखा साहू, भारती राय तथा मोहनलाल परतेती ने किया।


छात्राओं ने बताए ऊर्जा संरक्षण के उपाय
जल संरक्षण के लिए छात्रों को जल पात्र

सौंसर। भारत शासन के पर्यावरण विभाग द्वारा संचालित भूमि इको क्लब शासकीय कन्या उमावि सौसर की ओर से पर्यावरण जागरुकता पर निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिता तथा विश्वजल दिवस पर नगर में जागरुकता रैली एवं जल संरक्षण पर शपथ दिलाई गई। पक्षियों एवं गौरय्या को पानी देने मिट्टी के जलपात्र तथा बीजपात्र प्रदान कि ए गए । भूमि इको क्लब प्रभारी सूर्यकीर्ति काले ने बताया कि निबंध प्रतियोगिता का विषय ऊर्जा संरक्षण पर आप के प्रयास था। छात्राओं ने वर्तमान समय में ऊर्जा के संरक्षण पर विभिन्न उपाय बताए। निबंध में प्रथम स्थान निशा रेहकवार,द्वितीय हर्षिता भुजाड़े तृतीय सेजल शेन्डे रही। चित्रकला प्रतियोगिता में विषय ऊर्जा संरक्षण पर प्रथम स्थान धनश्री वड़े, द्वितीय हिमांकि ताजने तृतीय महेक कुमरे रही। सभी प्रतिभागियो को पुरस्कार प्राचार्य भास्कर गावंडे एवं स्टाफ ने दिया। कार्यक्रम का संचालन शकुंतला कमाले तथा आभार प्रदर्शन कीर्तिसागर बागड़े ने किया। इस अवसर पर शिक्षक राजेंद्र डोंगरे, अमित तातेकर, प्रमोद नागदवने, आशीष वैद्य, अतुल बनाइत, सरोज वालके, अनिता उइके, संगीता ढोके, पवन पहाड़े, निकेत लोहे ,अनिल सिंगणपुरे आदि शिक्षक उपस्थित रहे।


सिंहवाहिनी मंदिर में अष्टमी हवन पूजन


छिंदवाड़ा. मां दुर्गा गणेश शनि सेवा समिति की ओर से सिंह वाहिनी मंदिर पीडब्ल्यूडी परिसर शिवनगर कालोनी में अष्टमी हवन किया गया। पूजन समिति के सदस्यों एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साह पूर्वक हिस्सा लिया। समिति के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह बैस ने जानकारी देते हुए बताया कि अष्टमी हवन, आरती के उपरांत कन्या भोज किया गया। मंदिर में श्रद्धालुओं की ओर से 75 घट मनोकामना ज्योति कलश रखे गए हैं जिसका छोटा तालाब में विसर्जन किया गया। हवन पूजन कार्यक्रम में पंडित राम शर्मा, धनराज यादव, दिनेश शुक्ला, कृष्णा राव ताठे, चुन्नीलाल खुराना एवं अन्य उपस्थित रहे।
…..

समस्याओं पर ज्ञापन सौंपेंगे पेंशनर्स

छिंदवाड़ा. पेंशनर्स समाज भवन में पेंशनर्स समाज के जिलाध्यक्ष एसडीए तिवारी की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया। आगामी 29 मार्च को विकासखण्ड अमरवाड़ा में पेंशनर्स समाज तहसील इकाई का वार्षिक मिलन समारोह का निर्णय लिया गया। मुख्य अतिथि विधायक कमलेश प्रताप शाह एवं प्रीति नितिन तिवारी नगर पालिका अध्यक्ष अमरवाड़ा उपस्थित रहेंगे। इस मिलन समारोह में वर्षो से ल्ंाबित पेंशनर्स की मांगों का ज्ञापन विधायक कमलेश प्रताप शाह को सौंपा जाएगा। पेंशनर्स की विभिन्न मांगों से अवगत कराया जाएगा।

Updated on:
27 Mar 2026 09:45 pm
Published on:
27 Mar 2026 09:45 pm