छिंदवाड़ा

पुलिया से गिरा टमाटर से भरा ट्रक, चालक सहित तीन घायल

चिचखेड़ा और सिराठा के बीच बुधवार दोपहर को टमाटर से भरा ट्रक पुलिया से गिर गया। हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, वहीं क्लीनर और हेल्पर को चोट लगी हैं। ट्रक टमाटर ले कर नासिक से उत्तर प्रदेश जा रहा था। चिचखेड़ा से आगे ट्रक के सामने बाइक सवार आ गया ।उसे बचाने के प्रयास में ट्रक अनियंत्रित होकर पुलिया से नीचे जा गिरा।
less than 1 minute read
• •
Updated: 11 Apr 2024, 5:32 PM IST
truck.jpg
Truck full of tomatoes falls from culvert, three injured including driver

छिंदवाड़ा/पांढुर्ना. चिचखेड़ा और सिराठा के बीच बुधवार दोपहर को टमाटर से भरा ट्रक पुलिया से गिर गया। हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, वहीं क्लीनर और हेल्पर को चोट लगी हैं। तीनों सिराठा के रहने वाले हैं। घायलों को सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। मिली जानकारी के अनुसार ट्रक टमाटर ले कर नासिक से उत्तर प्रदेश जा रहा था। चिचखेड़ा से आगे ट्रक के सामने बाइक सवार आ गया । उसे बचाने के प्रयास में ट्रक अनियंत्रित होकर पुलिया से नीचे जा गिरा। ट्रक के नीचे गिरते ही आसपास के खेतों के किसान और राहगीर सहायता के लिए दौड़ पड़े। चालक दीपक पिता भीमराव कड़वे निवासी सिराठा को हाथ और पैर में चोट लगी। क्लीनर राहुल देशमुख को गर्दन और वैष्णव भागवत बोबड़े मामूली घायल हो गए। तीनों को सिविल अस्पताल में भर्ती किया गया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद चालक दीपक को नागपुर रैफर किया गया है। लोकसभा चुनाव को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना लोधीखेड़ा एवं चौकी बड़चिचोली के स्टाफ ने बड़ी मात्रा में महुआ लाहन नष्ट किया। जांच के दौरान लोधीखेड़ा से करीब 5 क्विंटल महुआ लाहन और चौकी बड़चिचोली ने वड्डामाल से अवैध भट्टी से करीब 50 क्विंटल महुआ लाहन नष्ट किया। लोधीखेड़ा एएसआई कृष्णकुमार सेन, आरक्षक भाग्यश्री धुर्वे, बड़चिचोली के एसआई पी एल उईके, आरक्षक आशिक धुर्वे, निखिल उईके ने कार्रवाई की।

Published on: