देश में नाम रोशन करने वाले छह खिलाड़ी किए शामिल, भव्य प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम का आयोजन
छिंदवाड़ा. वीर मेमोरियल फाउंडेशन अपने पांच प्रमुख उद्देश्यों बाल स्वास्थ्य, सामाजिक उत्थान, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता जागरूकता एवं फिटनेस खेल प्रोत्साहन को लेकर निरंतर कार्य कर रहा है। वीर मेमोरियल फाउंडेशन के संस्थापक रविकांत अहिरवार ने बताया कि समाज के सर्वांगीण विकास में खेलों की महत्वपूर्ण भूमिका को देखते हुए फाउंडेशन ने खेल जगत में विशेष योगदान देने का संकल्प लिया है। इसी उद्देश्य से 19 फरवरी को वीर स्पोट्र्स टैलेंट अवार्ड के अंतर्गत भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यह सम्मान समारोह वीर स्पोट्र्स टैलेंट हंट अभियान के तहत आयोजित किया गया, जिसमें जिले का नाम राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित करने वाले खिलाडिय़ों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में कुल छह उत्कृष्ट खिलाडिय़ों को वीर स्पोट्र्स टैलेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया है।
नितिन रघुवंशी हाल ही में चैंपियन ऑफ चैंपियन मिस्टर मध्य प्रदेश का खिताब जीतकर जिले का नाम रोशन किया। राकेश मात्रे बॉडी बिल्डिंग में मिस्टर इंडिया वेस्टर्न कोल फील्ड्स का खिताब प्राप्त किया। पूजा तिवारी बॉडी बिल्डिंग की अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी, जिन्होंने दिल्ली में आयोजित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में कांस्य पदक हासिल किया। सौम्या पटवा वॉलीबॉल की इंडिया प्लेयर एवं खेलों इंडिया में गोल्ड मेडल विजेता। यासीन शाह नेशनल बॉडी बिल्डिंग खिलाड़ी, जिन्होंने मध्य प्रदेश में गोल्ड मेडल प्राप्त किया। जिज्ञासा बघेल वेटलिफ्टिंग की उभरती सब-जूनियर खिलाड़ी, जिन्हें प्रोत्साहन स्वरूप सम्मानित किया गया।
समारोह में समाजसेवी कामता प्रसाद अहिरवार, डॉ सुशील पटवा, मनोज मेनन, जितेंद्र लारिया, विक्रांत अहिरवार, नरेंद्र सोनारे, प्रवीण नसेरी, राजा बुनकर, गोलू बैस, सिद्धार्थ मुखर्जी, गोविंद चौहान, राहुल दुबे एवं मनीष बत्रा सहित अन्य उपस्थित थे।