पितरों की शांति के लिए होगी आराधना

खजरी स्थित आसाराम आश्रम में पितृमोक्ष अमावस्या पर विशेष पूजा अर्चना की जाएगी।
less than 1 minute read
• •
Updated: 23 Sep 2016, 6:15 PM IST
chhindwara
chhindwara
छिंदवाड़ा. खजरी स्थित आसाराम आश्रम में पितृमोक्ष अमावस्या पर विशेष पूजा अर्चना की जाएगी। खजरी आश्रम के संचालक जयराम भाई ने बताया कि शास्त्रों के अनुसार मनुष्य का 1 वर्ष होता है तब पितरों का एक दिन होता है । उस दिन वो उठकर अपने अपने वंशावली से भोजन या संतकर्मो की आशा करते है हम सबकी जिम्मेदारी बनती है कि हम हमारे पूर्वजों के लिए पूजा अर्चना श्राद्ध कर्म विधि विधान से करे ।

सर्व पितृ मोक्ष अमावस्या पर आश्रम प्रबन्धन ने उच्च कोटि के विद्धान ब्राम्हणों की व्यवस्था की है। जो लोग नहीं जा सकते वो बड़ी श्रद्धा भाव से यहां पूजन में सम्मिलित होकर पितरों, देवता,यक्ष ,गन्धवों ,ग्रह नक्षत्रों ऋ षि मुनियों का तर्पण कर सकते हैं। समिति के अध्यक्ष मदन मोहन परसाई ने सभी साधकों के साथ -साथ सभी श्रद्धालु भक्तों से निवेदन किया है कि इस तिथि का लाभ लेने आश्रम में उपस्थित हों।
Published on: