छिंदवाड़ा

युवा मोर्चा ने मंडी में किया मास्क, त्रिकटु चूर्ण का वितरण

जागरुकता कार्यक्रम

less than 1 minute read
युवा मोर्चा ने मंडी में किया मास्क, त्रिकटु चूर्ण का वितरण


छिंदवाड़ा / केंद्र में भाजपा सरकार के लगातार दूसरे कार्यकाल का पहला वर्ष पूरा होने पर युवा मोर्चा कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। मोर्चा ने रविवार को सामाजिक कार्य करते हुए मास्क और त्रिकटु चूर्ण का वितरण किया।
मोर्चा के जिलाध्यक्ष अंकुर शुक्ला ने बताया कि केंद्र सरकार के एक वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने के लिए भारतीय जनता युवा मोर्चा ने विभिन्न वर्चुअल रैलियां वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से आयोजित की जाएंगी। समाज के विभिन्न वर्ग जिसमें युवा, इंजीनियर, डॉक्टर, वकील, किसान, उद्योग से जुड़े चेहरे, खिलाडिय़ों आदि को भी शामिल किया जाएगा। ऑनलाइन संगोष्ठी के माध्यम से उनसे चर्चा की जाएगी। शुक्ला ने बताया कि कोरोना के चलते जिले में हर मंडल में मास्क सेनेटाइजर के साथ त्रिकटु चूर्ण बांटा जा रहा है।
भारतीय जनता युवा मोर्चा ने स्थानीय थोक सब्जी मंडी गुरैया में मास्क एवं त्रिकटु काढ़ा वितरण मजदूरों एवं किसानों के बीच जाकर किया। इस अवसर पर मोर्चा जिलाध्यक्ष शुक्ला के साथ नगर मंडल अध्यक्ष रोहित पोफली, युवा मोर्चा के प्रदेश संयोजक सांस्कृतिक प्रकोष्ठ अरुण चंदेल, सतेंद्र समेंकर, आकाश सिंह चौहान, अशलेश मिश्रा के अलावा अन्य युवा नेता उपस्थित थे।

Published on:
01 Jun 2020 05:39 pm
Also Read
View All