चित्रकूट

Chitrakoot News : देर रात मां के साथ तंबू में सोए किशोर को डॉक्टर ने किया मृत घोषित,परिजनों में मचा कोहराम

Chitrakoot जिले के मानिकपुर में मां के साथ रात में सो रहे 8 वर्षीय बालक की सर्प के काटने के हालत बिगड़ गई। परिजनो ने आनन-फानन में बच्चे को हॉस्पिटल में कराया भर्ती जहां डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया है।

less than 1 minute read
Jul 29, 2023
Chitrakoot News : मृतक आकाश की फाइल फोटो

पूरा मामला मानिकपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सरहट के झरी गांव का है। जहां 8 वर्षीय बालक की सर्प काटने से मौत हो गई है। बता दें कि ग्राम पंचायत सरहट के झरि गांव में कुछ परिवार जो झाड़ू बनाने का व्यापार करते हैं। जो गांव के ही बगल में तंबू बनाकर रहते हैं।

तभी बीती रात लगभग 11:30 बजे तंबू के अंदर अपनी मां के साथ सो रहे 8 वर्षीय बालक आकाश पुत्र संजय को सर्प ने काट लिया। आकाश द्वारा कोई कीड़ा काटने की बात मां से बताई गई। तभी परिजनों द्वारा आनन-फानन में आकाश की हालत बिगड़ते देख मानिकपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां डॉक्टर द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद बालक को गंभीर स्थिति में चित्रकूट के सोनेपुर जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।

जहां परिजनो के द्वारा बालक को रात में ही चित्रकूट के सोनेपुर जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे हैं। जहां डॉक्टरों के मेडिकल जांच के बाद बालक को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया है।फिलहाल परिजन बालक के शव को वापस लेकर मानिकपुर के झरी गांव घर लेकर आ गए हैं। और सुबह होते ही मानिकपुर थाना पुलिस को मामले की सूचना दी है।

जानकारी के लिए बता दें कि मृतक आकाश अपने घर में एक लौता लड़का था। आकाश के पिता झाड़ू बनाकर अपने घर का भरण पोषण करते थे। लेकिन बेटे की मृत्यु हो जाने के बाद परिवार जनों का रो रो कर बुरा हाल है।

Published on:
29 Jul 2023 12:19 pm
Also Read
View All