चित्रकूट

चित्रकूट में नए रनवे पर जुलाई तक उतरने लगेंगे बड़े विमान

- इंटरनल हवाई सेवा शुरू करने पर हुआ मंथन
less than 1 minute read
• •
Updated: 15 Feb 2021, 4:09 PM IST
1_7.jpg

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
चित्रकूट. जिले में नए एयरपोर्ट टर्मिनल और दूसरे रनवे का काम तेज हो गया है। एयरपोर्ट अथॉरिटी के उत्तर क्षेत्र के महाप्रबंधक एसआर महतो ने प्रयागराज एयरपोर्ट अफसरों संग चित्रकूट का दौरा किया। जिम्मेदारों को निर्देश देते हुए कहा कि नई बिल्डिंग का काम हर हाल में 15 मार्च तक शुरू कर दिया जाए। दूसरा रनवे भी जुलाई तक तैयार कर दें। निर्माणाधीन नए रनवे पर बड़े विमान भी उतर सकेंगे।

एयरपोर्ट अथॉरिटी की उड़ान सेवा के तहत चित्रकूट एयरपोर्ट का कायाकल्प तेजी के साथ किया जा रहे है। अंग्रेजकालीन रनवे का कायाकल्प कर दिया गया है। अब नए टर्मिनल और नए रनवे का काम तेजी से चल रहा है। एसआर महतो ने फ्लाइट इनफॉरमेशन सिस्टम, सीसीटीवी सहित कई उपकरण सेंटर भी देखे। वापसी में प्रयागराज एयरपोर्ट का निरीक्षण किया।

इस दौरान संयुक्त महाप्रबंधक अनामी पांडेय और फारुखी मौजूद रहे। दौरे के दौरान एयरपोर्ट अफसरों ने कानपुर-प्रयागराज, अयोध्या और चित्रकूट के लिए इंटरनल हवाई सेवा शुरू करने पर भी मंथन किया है। पौराणिक और ऐतिहासिक सेंटरों को जोड़ने की कड़ी के तहत कनेक्टिंग फ्लाइट शुरू करने की योजना है।

Published on: