चित्रकूट

चित्रकूट में बाढ़ पीड़ितों से सीधे बात करेंगे सीएम योगी, 800 परिवारों को बांटेंगे राहत सामग्री और जमीन आवंटन पत्र

CM Yogi Adityanath Chitrakoot Visit: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को चित्रकूट जिले के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री आपदा से प्रभावित 800 परिवारों को राहत सामग्री वितरित करने के साथ ही बेघर हुए लोगों को जमीन आवंटन के प्रमाण-पत्र भी सौंपेंगे।
2 min read
Sep 06, 2026
CM Yogi chitrakoot
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।(Photo: IANS)

Chitrakoot Flood Relief: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज चित्रकूट में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेने के साथ राहत, बचाव और पुनर्वास कार्यों की स्थिति की समीक्षा करेंगे। मुख्यमंत्री बाढ़ से प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं और जरूरतों की जानकारी भी लेंगे।

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का करेंगे हवाई सर्वेक्षण

सीएम योगी चित्रकूट के बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे। इसके जरिए वह बाढ़ से प्रभावित क्षेत्र, क्षतिग्रस्त बुनियादी ढांचे और प्रभावित आबादी की स्थिति का मौके पर आकलन करेंगे।

हवाई सर्वेक्षण के बाद मुख्यमंत्री एक रैन बसेरे में पहुंचकर वहां रह रहे बाढ़ पीड़ितों से बातचीत करेंगे। इस दौरान वह लोगों से सीधे उनकी परेशानियों, तत्काल जरूरतों और प्रशासन की ओर से मिल रही सहायता के बारे में जानकारी लेंगे।

SDRF से पात्र परिवारों को मिलेगी आर्थिक सहायता

बाढ़ से हुए नुकसान के मद्देनजर पात्र परिवारों को राज्य आपदा प्रतिक्रिया कोष (एसडीआरएफ) से आर्थिक सहायता भी उपलब्ध कराई जाएगी। मुख्यमंत्री जिले में चल रहे राहत और पुनर्वास कार्यों की प्रगति की जानकारी अधिकारियों से लेंगे और यह भी देखेंगे कि प्रभावित लोगों तक सरकारी मदद समय पर पहुंच रही है या नहीं।

अधिकारी मुख्यमंत्री को बाढ़ के बाद किए जा रहे राहत, बचाव और पुनर्वास कार्यों की स्थिति से अवगत कराएंगे। प्रशासन की ओर से प्रभावित परिवारों के लिए की गई व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की जाएगी।

जनप्रतिनिधि और अधिकारी रहेंगे मौजूद

मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान प्रदेश सरकार के मंत्री नंद गोपाल गुप्ता 'नंदी', जिला पंचायत प्रशासक अशोक जाटव, चित्रकूटधाम कर्वी नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता और मानिकपुर विधायक अविनाश चंद्र द्विवेदी समेत अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहेंगे।मुख्यमंत्री के दौरे को बाढ़ प्रभावित लोगों तक राहत पहुंचाने और जिले में चल रहे पुनर्वास कार्यों की जमीनी समीक्षा के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

बता दें कि जिले में करीब एक सप्ताह तक मूसलाधार बारिश के दौरान उफान पर रही मंदाकिनी, बाल्मीकि व बरदहा नदी के साथ छोटे नालों ने तबाही मचाई है। बाढ़ और बारिश ने सर्वाधिक विकास कार्यों को क्षति पहुंचाई है। नदी-नालों के तेज बहाव में दो रपटे पूरी तरह बह गए। जबकि 22 रपटे क्षतिग्रस्त हुए है। करीब आठ किमी सड़कें बाढ़ में बह गई। ज्यादातर सड़कों में बड़े-बड़े गड्ढे नजर आ रहे है। जिससे आवागमन में मुश्किल हो रहा है।

Updated on:
06 Sept 2026 09:42 am
Published on:
06 Sept 2026 09:22 am
Also Read
View All
Nirmohi Akhara Chitrakoot: 114 साल पुराने निर्मोही अखाड़े पर बाढ़ की मार! दीवारें दरकीं, रोज 1000 लोगों को मिलने वाली अन्न सेवा भी बंद

चित्रकूट में मौत की बारिश, कच्चा मकान गिरने से पिता व दो बच्चों की मौत, पत्नी-बेटी घायल

चित्रकूट में दो बाइक पर सवार छात्रों को ट्रक ने रौंदा, दो की हुई मौत, गंभीर रूप से घायल दो छात्र प्रयागराज रेफर

चित्रकूट में NEET छात्रा गैंगरेप केस में बड़ा एक्शन, 50 हजार के इनामी आरोपी जितेंद्र उर्फ भोला का एनकाउंटर, पैर में लगी गोली

चित्रकूट गैंगरेप: NEET की तैयारी कर रही छात्रा से जंगल में दरिंदगी, दोस्त को बांधकर वारदात को दिया अंजाम