चित्रकूट

चित्रकूट में चार लोगों की हुई मौत, परिजनों में कोहराम

जनपद में अलग-अलग घटनाओं में चार की मौत होने से मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा है।

2 min read
Chitrakoot

चित्रकूट. जनपद में अलग-अलग घटनाओं में चार की मौत होने से मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा है। किसी की मौत रहस्यमय है तो कोई करन्ट की चपेट में आकर मौत की आगोश में चला गया, तो कोई ट्रेन की चपेट में आ गया। वहीं किसी की नदी में डूबने से मौत हो गई। चार मौतों की वजह से पोस्टमार्टम हाउस में माहौल गमगीन था। जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई अलग-अलग घटनाओं दुर्घटनाओं में चार की जीवन लीला समाप्त हो गई है।

युवक की रहस्यमय मौत-

पहली घटना हुई भरतकूप चौकी क्षेत्र में। चौकी क्षेत्र में एक युवक को कुछ लोगों ने बेहोशी की हालत में देखा तो पुलिस को सूचना दी, मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की शिनाख्त पड़ोसी जनपद बांदा के बिसंडा थाना क्षेत्र निवासी सुरेश के रूप में हुई। घटना की सूचना पर बदहवास स्थिति में पहुंचे परिजनों को एकाएक यकीन ही नहीं हुआ कि उनके परिवार का सदस्य इस तरह उन्हें छोड़कर चला जाएगा। परिजनों ने पुलिस से सारी कहानी बतार्इ और युवक की मौत के पीछे उसकी एक कथित प्रेमिका का हाथ बताया और आरोप लगाया कि युवक को प्रेमिका ने धोखे से अपने घर बुलाकर उसे जहर दे दिया और मौत के घाट उतार दिया। परिजनों के मुताबिक मृतक का क्षेत्र की ही एक लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा। मामले में पुलिस का कहना है कि फ़िलहाल तहरीर नहीं मिली है, लेकिन परिजनों ने जो बताया है उसके मुताबिक जांच की जा रही है।

नदी में डूबने से मौत

मंदाकिनी नदी में स्नान करते समय पैर फिसलने से गहराई में गए युवक की डूबकर मौत हो गई। घटना की जानकारी के मुताबिक हमीरपुर के मौदहा का निवासी युवक कमलाकांत (24) अपने पिता रामप्रकाश के साथ चित्रकूट घूमने आया था। देर रात पिता पुत्र कर्वी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सीतापुर चौकी क्षेत्र में स्थित मन्दाकिनी नदी में स्नान कर रहे थे कि अचानक पुत्र कमलाकांत का पैर फिसल गया और वह काफी गहराई में चला गया जिसके बाद उसका पता नहीं चला। सीतापुर चौकी पुलिस ने बताया कि सूचना पर गोताखोरों के माध्यम से शव को तलाशा गया जिसपर काफी देर बाद शव बरामद हुआ। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

करंट से मौत

आंधी में टूटकर गिरे तार को हटाना किशोर को महंगा पड़ गया। करन्ट की चपेट में आने से किशोर की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक पहाड़ी थाना क्षेत्र के नोनार गांव निवासी किशोर गब्बर (15) अपने घर के पास पड़े तार को हटा रहा था कि उसी समय वह करंट की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई। तीन दिन पूर्व आई आंधी में विद्युत तार टूटकर गिर गया था। मृतक के परिजनों के मुताबिक लाइनमैन को सूचना दी गई थी तार हटाने की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।

ट्रक की चपेट में आने से मजदूर की मौत-

जनपद के मऊ थाना क्षेत्र में तेज रफ़्तार ट्रक की चपेट में आने से मजदूर की मौत हो गई। मृतक मजदूर ट्राली पर लकड़ी लादकर घर जा रहा था कि पीछे से आ रही तेज रफ़्तार ट्रक ने उसे जबरदस्त टक्कर मार दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए ट्रक को कब्जे में ले लिया है जबकि चालक फरार हो गया।

Published on:
14 Apr 2018 10:21 pm
Also Read
View All