चित्रकूट

चित्रकूट में मौत की बारिश, कच्चा मकान गिरने से पिता व दो बच्चों की मौत, पत्नी-बेटी घायल

House collapsed in Chitrakoot: बराछ गांव में बारिश के कारण एक कच्चा मकान गिर गया, जिसके बाद उसमें सो रहे पिता और दो मासूम बच्चों की जान चली गई..
2 min read
Chitrakoot Flood
chitrakoot mandakini river flood gorgee dam heavy rain, चित्रकूट में बाढ़ की तस्वीर (Source-Patrika)

Flood in Chitrakoot: चित्रकूट में लगातार हो रही बारिश और मंदाकिनी नदी ने कहर बरपा दिया है। एक तरफ पूरे शहर को मंदाकिनी ने अपनी चपेट में ले लिया है। वहीं, बारिश भी अब काल बनाकर बरस रही है। सदर तहसील क्षेत्र के बराछ गांव में बारिश के कारण एक कच्चा मकान गिर गया, जिसके बाद उसमें सो रहे पिता और दो मासूम बच्चों की जान चली गई। वहीं, पत्नी और बेटी इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

तेज बारिश में गिरा मकान

जानकारी के मुताबिक, बराछ गांव में पहाड़ी के नीचे के हिस्से में कल्लू यादव (33) अपने परिवार के साथ रहते थे। बताया जा रहा है कि उनका मकान कच्चा था, इसी दौरान बीती रात हुई तेज बारिश के कारण घर की दीवार भर-भराकर गिर गई। हादसे के दौरान पूरा परिवार मकान के अंदर सो रहा था। दीवार गिरने के बाद मलबे में दब कर कल्लू यादव, बेटा अंश और एक साल की बेटी कल्ली की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, इस हादसे में कल्लू की पत्नी कुंता (29) और 4 वर्षीय बेटी अंशिका गंभीर रूप से घायल हुई हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मकान गिरने के बाद चीख पुकार की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उन्होंने मलबे को हटाया। वहीं, ग्रामीणों ने पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस राहत और बचाव कार्य में लग गई। इसी दौरान मलबे से पिता और उनके दो बच्चों को निकाल कर अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं, पत्नी और बेटी का इलाज किया जा रहा है। डॉक्टर के मुताबिक, दोनों की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

आपदा राहत के तहत मिलेगी सहायता राशि

ग्रामीणों ने बताया कि देर रात बारिश हो रही थी, इसी दौरान एक तेज आवाज सुनाई दी, जिसके बाद मौके पर पहुंच कर देखा गया तो मकान पूरी तरीके से धराशाई हो चुका था। ग्रामीणों ने बताया कि मामले की जानकारी देने के बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। वहीं, प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया है कि आपदा राहत के तहत मिलने वाली सहायता राशि परिजनों को दी जाएगी। पुलिस ने बताया है कि इस मामले में तीनों मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Updated on:
03 Sept 2026 09:50 am
Published on:
03 Sept 2026 09:50 am
Also Read
View All
चित्रकूट में दो बाइक पर सवार छात्रों को ट्रक ने रौंदा, दो की हुई मौत, गंभीर रूप से घायल दो छात्र प्रयागराज रेफर

चित्रकूट में NEET छात्रा गैंगरेप केस में बड़ा एक्शन, 50 हजार के इनामी आरोपी जितेंद्र उर्फ भोला का एनकाउंटर, पैर में लगी गोली

चित्रकूट गैंगरेप: NEET की तैयारी कर रही छात्रा से जंगल में दरिंदगी, दोस्त को बांधकर वारदात को दिया अंजाम

बुंदेलखंड को बड़ी सौगात: चित्रकूट के बाद अब बांदा की बारी, सीएम योगी करेंगे 710 करोड़ की विकास परियोजनाओं का अनावरण

चित्रकूट में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का विपक्ष पर हमला, बोले- यहां की पहचान का संकट खड़ा किया