चित्रकूट

UP Weather : मानसून का बदलेगा रुख, 24 घंटे बाद 4 दिनों तक ताबड़तोड़ मूसलाधार बारिश

Up weather: IMD ने नया अपडेट जारी किया है। तेज धूप और उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिलने वाली है। बता दे की लोग मई और जून जैसी गर्मी से लोग बेहाल हैं। इसी बीच मौसम विभाग की ताजा भविष्यवाणी आई है। यूपी के इन जिलों में अगले 24 घंटे बाद तूफानी बारिश के साथ आंधी और बिजली की चेतावनी जारी की गई है।
less than 1 minute read
Jul 28, 2023
UP Weather : मानसून का बदलेगा रुख, 24 घंटे बाद 4 दिनों तक ताबड़तोड़ मूसलाधार बारिश
UP Weather : मानसून का बदलेगा रुख, 24 घंटे बाद 4 दिनों तक ताबड़तोड़ मूसलाधार बारिश

IMD भारतीय मौसम विभाग ने ताजा पूर्वानुमान जारी करते हुए यूपी के इन जिलों में अगले 24 घंटे बाद घनघोर बारिश के साथ आंधी और बिजली की चेतावनी जारी किया है। बारिश के दौरान लोगों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए है।

भारतीय मौसम विभाग ने पूर्वी यूपी समेत पूरे प्रदेश में अगले 24 घंटे बाद मूसलाधार बारिश के साथ आंधी और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी जारी किया है। पूरी यूपी में उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल हैं। गुरुवार सुबह दिन में निकली तेज धूप और उमस भरी गर्मी के कारण लोग बेहाल दिखे। शुक्रवार की सुबह आसमान में बादलों ने डेरा डाल दिया है। इसी बीच मौसम विभाग से राहत भरी खबर आई है। पूर्वी यूपी समेत पूरे प्रदेश में मानसून के दोबारा एक्टिव होने से मूसलाधार बारिश के साथ आंधी और बिजली की चेतावनी जारी किया गया है। बीते करीब एक सप्ताह से तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है।

यूपी के अन्य स्थानों पर अगले कुछ घंटों में लोगों को एक बार उमस भरी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। इस दौरान प्रदेश में अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री और न्यूनतम 31 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। बांदा मंडल के चित्रकूट, हमीरपुर ,महोबा सहित आसपास के जिलों में जुलाई माह बीतने के कगार पर औसत से कम बारिश हुई है।

IMD ने बारिश के दौरान सुरक्षित स्थानों पर खासतौर से पक्के मकानों में आश्रय ले। जर्जर मकानों में ना रहे। बारिश के दौरान पेड़ के नीचे बिजली के तार खंभों ऊंचे स्थान पर ना रहे। चार पहिया वाहन से यात्रा कर रहे हैं, तो खुले आसमान के नीचे गाड़ी का शीशा लाक कर बारिश होने तक खड़े हो जाएं।

Published on:
28 Jul 2023 09:07 am
Also Read
View All
चित्रकूट में NEET छात्रा गैंगरेप केस में बड़ा एक्शन, 50 हजार के इनामी आरोपी जितेंद्र उर्फ भोला का एनकाउंटर, पैर में लगी गोली

चित्रकूट गैंगरेप: NEET की तैयारी कर रही छात्रा से जंगल में दरिंदगी, दोस्त को बांधकर वारदात को दिया अंजाम

बुंदेलखंड को बड़ी सौगात: चित्रकूट के बाद अब बांदा की बारी, सीएम योगी करेंगे 710 करोड़ की विकास परियोजनाओं का अनावरण

चित्रकूट में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का विपक्ष पर हमला, बोले- यहां की पहचान का संकट खड़ा किया

‘बेटी की शादी कैसे होगी, सब बर्बाद हो गया’, चित्रकूट में 5 घरों में आग लगने के बाद फूट-फूटकर रोया पिता