
चित्रकूट: तीर्थ यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गई जिससे बस में सवार दो दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए. दुर्घटना के बाद घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हादसा मिर्जापुर झांसी राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित भौरी गांव के पास हुआ. गनीमत रही कि दुर्घटना में सभी यात्री बाल बाल बच गए. बस इतनी भयंकर तरीके से पलटी कि उसका ऊपर का भाग नीचे और नीचे का भाग ऊपर हो गया. सभी तीर्थ यात्री गया(बिहार) के बताए जा रहे हैं जो मैहर(मध्य प्रदेश) स्थित माँ शारदा का दर्शन कर वापस लौट रहे थे. घायलों का हाल पता लेने जिलाधिकारी विशाख जी अय्यर भी जिला अस्पताल पहुंचे और चिकत्सकों को इलाज में लापरवाही न बरतने के निर्देश भी दिए.
मौत से सामना होते होते बचा
जनपद के कर्वी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत भौरी गांव के पास मिर्जापुर झांसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर उस समय एक बड़ा सड़क हादसा हो गया जब तीर्थ यात्रियों से भरी बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा पलटी. ऊपर वाले का शुक्रिया ही कहा जाएगा कि उस वक्त सामने या अगल बगल से कोई अन्य वाहन नहीं आ जा रहा था अन्य भीषण दुर्घटना का रूप बन सकता था. दुर्घटना के बाद यात्रियों के बीच मची चीख पुकार पर दौड़े आस पास के ग्रामीणों व् राहगीरों ने किसी तरह यात्रियों को बाहर निकालने का प्रयास शुरू किया और पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायल यात्रियों को जिला अस्पताल पहुंचवाया. लगभग तीन दर्जन यात्री जस दुर्घटना में घायल हो गए जिनमें कुछ की हालत गम्भीर तो कुछ की हालत खतरे से बहार बताई जा रही है.
बिहार के रहने वाले हैं यात्री
जानकारी के मुताबिक यात्री बिहार के रहने वाले हैं और मैहर शारदा माँ का दर्शन करने गए थे. वापस इलाहाबाद लौटते समय जनपद के भौरी गांव के पास यह दुर्घटना हो गई. घायलों का हाल जानने जिलाधिकारी विशाख जी अय्यर व् एसडीएम सदर इंदु प्रकाश सिंह भी जिला अस्पताल पहुंचे और उन्हें ढांढस बंधाते हुए हर सम्भव मदद का आश्वासन दिया. घायल तीर्थ यात्रियों में अधिकांश महिला व् बुजुर्ग व् अधेड़ उम्र के व्यक्ति शामिल हैं.
तकनीकि खामी के कारण पलटी बस
घटना के बाद जो जानकारी निकलकर सामने आ रही है उसके मुताबिक बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई. कुछ प्रत्यक्षदर्शी ग्रामीणों के मुताबिक उन्हें भी समझ नहीं आया कि बस अचानक कैसे पलट गई. जब तेज आवाज के साथ बस गड्ढे में पलटी और चीख पुकार यात्रियों के बीच मची तो वे दौड़ते हुए घटनास्थल पर पहुंचे और यात्रियों को बाहर निकालने का प्रयास शुरू किया. ग्रामीणों के मुताबिक शायद बस में कोई तकनीकि खराबी या ड्राइवर द्वारा स्टेरिंग व् ब्रेक पर नियंत्रण न रख पाने के कारण यह हादसा हुआ.