
चित्रकूट. जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है । बीते 2 दिन पहले घर से लापता हुए एक युवक का शव कुएं में मिला जिससे गांव में हलचल मच गई । गांव वाले लोगों का कहना है कि हत्या करके शव को कुएं में डाल दिया गया है । परिजनों ने हत्या की आशंका जता कर गांव के ही दो युवकों के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है ।
थाना क्षेत्र के ओबरी गांव के एक अर्ध निर्मित कुएं में युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई । आनन-फानन में लोगों ने जिसकी सूचना थानाध्यक्ष पुलिस स्टेशन में दी । मामले की सूचना पाकर थाना अध्यक्ष शशि प्रकाश अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकलवाया । शव की शिनाख्त निवासी दयाशंकर पुत्र जगदेव के रूप में की गई है । उसकी शिनाख्त मुरका निवासी दयाशंकर कोल (45) पुत्र जगदेव के रूप में की गई। जानकारी होने पर दयाशंकर का परिवार कूप के पास पहुंचा और शिनाख्त की पुष्टि की।
देवकली ने बताया कि 16 मई की रात दस बजे मुरका के एक शराब की दुकान का सेल्समैन दयाशंकर को घर आकर ले गया था । इसके बाद उसका कुछ पता नहीं चला । लगातार उसके पिता खोज करते रहे । तभी शुक्रवार की दोपहर उसकी लाश कुएं में मिली । थाने में तहरीर के बाद गांव के कुछ लोगों पर हत्या कर शव को कुएं में डाले जाने का आरोप लगाया गया है । बता दें कि दयाशंकर मजदूरी करता था । उसके 2 पुत्र व एक पुत्री है । थानाध्यक्ष ने बताया कि तहरीर मिली है लेकिन पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद ही इस मामले में कार्रवाई की जाएगी । बताया जा रहा है कि कूएं में काफी मात्रा में पानी था और उसमें पत्थर भी थे। जिस कारण शरीर पर पत्थर से चोट लग गई है । चोट के निशान पर हैं।