चित्रकूट

Chitrakoot News : अकाशीय बिजली ने छीन ली दो जिंदगी,तीसरे का इलाज जारी

Chitrakoot News : चित्रकूट जिले के मानिकपुर तहसील क्षेत्र में आकाशीय बिजली गिरने से 2 लोगों की मौत दर्द नाक मौत हो गई है। वही इस घटना से 1 घायल बालक गंभीर रूप से घायल हो गया है।जिसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
less than 1 minute read
Jul 06, 2023
Chitrakoot News : अकाशीय बिजली ने छीन ली दो जिंदगी,तीसरे का इलाज जारी
Chitrakoot News : अकाशीय बिजली ने छीन ली दो जिंदगी,तीसरे का इलाज जारी

बता दे की पूरी घटना चित्रकूट के तहसील मानिकपुर अंतर्गत रामपुर तरौहा गांव की है।।जहा अचानक आकाशीय बिजली गिरने से 2 लोगों की मौके पर मौत हो गई है। और एक बालक गंभीर रूप से घायल हो गया है। जानकारी के लिए बता दें कि तेज बारिश होने के कारण यह लोग एक पेड़ के नीचे बारिश से बचने के लिए खड़े हो गए थे। तभी अकाशीय बिजली ने इनको चपेट में ले लिया।

वही अकाशीय बिजली की चपेट में आने से छोटूबुईया पत्नी रामसूरत उम्र 58 वर्ष सिमरिया चरणदासी,वीरेंद्र पुत्र दयाराम रामपुर तरौहा 23 वर्ष की मौत हो गई है। वही लवलेश पुत्र द्वारिका निवासी तरौहा उम्र 15 वर्ष अकाशीय बिजली की चपेट में आने से घायल हो गया है।

वही इस हादसे की सूचना के बाद उपजिलाधिकारी मानिकपुर प्रमेश कुमार श्रीवास्तव राजस्व कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचकर घायल से व मृतकों के परिजनों से मुलाकात की है। और जल्द से जल्द सरकारी सहायता दिलाने की बात कही है। वही दो लोगों की मौत के बाद उनके परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

Published on:
06 Jul 2023 10:14 am
Also Read
View All
चित्रकूट में दो बाइक पर सवार छात्रों को ट्रक ने रौंदा, दो की हुई मौत, गंभीर रूप से घायल दो छात्र प्रयागराज रेफर

चित्रकूट में NEET छात्रा गैंगरेप केस में बड़ा एक्शन, 50 हजार के इनामी आरोपी जितेंद्र उर्फ भोला का एनकाउंटर, पैर में लगी गोली

चित्रकूट गैंगरेप: NEET की तैयारी कर रही छात्रा से जंगल में दरिंदगी, दोस्त को बांधकर वारदात को दिया अंजाम

बुंदेलखंड को बड़ी सौगात: चित्रकूट के बाद अब बांदा की बारी, सीएम योगी करेंगे 710 करोड़ की विकास परियोजनाओं का अनावरण

चित्रकूट में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का विपक्ष पर हमला, बोले- यहां की पहचान का संकट खड़ा किया