
चित्रकूट. जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने आग लगा कर आत्महत्या कर ली है। महिला की आत्महत्या का कारण अभी तक सामने नहीं आया है। पुलिस जांच में जुटी हुई है। चित्रकूट थाना क्षेत्र के गांव में युवती ने घर के भीतर आग लगाकर जान दे दी है। अभी मौत की कोई भी बात सामने नहीं आई है। बेटी की मौत की जानकारी के बाद तत्काल मृतका के मायके वाले उसकी ससुराल पहुंचे। लोगों ने आनन-फानन में महिला की मौत की जानकारी पुलिस थाने में दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मायके पक्ष वालों ने ससुराल पक्ष वालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है।
मामला पश्चिम पताई का है जहां की निवासी तुलसी पत्नी रामनारायण ने रविवार की शाम को घर में अकेला देख कर खुद को आग लगा ली जिससे उसकी मौत हो गई। आग से घर भी काफी जल गया है। घटना की सूचना पाकर मौके पर महिला के मायके वाले पहुंचे। जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बताया जा रहा है कि पति मजदूरी के लिये बाहर रहता था लेकिन कुछ महीनों से वह घर पर ही था। मृतका के ससुर ने बताया कि मौत के समय सभी लोग बाहर गए हुए थे। घर पर उनकी बहू तुलसी अकेली थी। उसने आत्महत्या क्यों की इसकी कोई भी वजह अभी सामने नहीं आई है। पति पत्नी के बीच किसी तरह का कोई विवाद भी नहीं हुआ था। घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतका के पिता सुखलाल निवासी जनपद कौशांबी भी पहुंच गए। पिता ने आरोप लगाया है कि दहेज में वे भैंस मांग रहे थे। ना देने पर पुत्री के साथ मारपीट करते थे। रविवार को उसकी पुत्री के साथ मारपीट की गई है। जानकारी मिलने पर वहां गया था पुत्री को समझाने के बाद चला आया। उसके वापस होने के बाद घटना हो गई। बताया कि उसकी पुत्री 3 माह से गर्भ से थी। उसके कोई संतान नहीं है।