बाड़मेर

मोपेड़ को टक्कर मार वृद्ध से ढाई लाख रुपए लूटे

नगर में शनिवार रात बदमाशों ने मोपेड़ सवार वृद्ध को टक्कर मारकर ढाई लाख रुपए लूट लिए। यह राशि वह मकान बेचने की पेशगी के रूप में लेकर आ रहा था।
less than 1 minute read
• •
Updated: 24 Jun 2017, 11:19 PM IST
Feature image

नगर में शनिवार रात बदमाशों ने मोपेड़ सवार वृद्ध को टक्कर मारकर ढाई लाख रुपए लूट लिए। यह राशि वह मकान बेचने की पेशगी के रूप में लेकर आ रहा था। घटना के बाद पीडि़त ने कोतवाली थाने पहुंच जानकारी दी। सूचना पर पुलिस ने क्षेत्र में नाकाबंदी करा दी तथा मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार कच्ची बस्ती खाल मार्ग पर उपज मंडी के पास शनिवार रात करीब पौने दस बजे मोपेड पर जा रहे छोटीसादड़ी निवासी प्यारेनाथ (67)को बाइक पर आए कुछ बदमाशों टक्कर मारकर नीचे गिरा दिया। नीचे गिरते ही बदमाशों ने उसकद्ध मोपेड़ पर थैले में रखे ढ़ाई लाख रुपए छीन लिए। यह रुपए उसे बैंक में जमा कराना था, लेकिन जमा नहीं करा पाया।

उसने अपना मकान किसी को बेचा था, जिसकी पेशगी के रूप में वह ये राशि लेकर मकान पर जा रहा था। घटना के बाद पीडि़त कोतवाली थाने पहुंचा। पुलिस ने घटना का पता चलते ही नाकाबंदी करवा दी। हालांकि पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

Published on: