चित्तौड़गढ़

अंडा-चिकन खाने वाले हो जाएं सावधान, फिर से राजस्थान में बर्ड फ्लू ने दी दस्तक; अलर्ट मोड पर प्रशासन

Bird Flu Virus: बर्ड फ्लू को देखते हुए राज्य सरकार एक्टिव मोड पर आ गई है।
2 min read
bird flu

चित्तौड़गढ़। प्रदेश के फलोदी में कुरजां पक्षी में बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद अब चित्तौड़गढ़ जिले में भी अलर्ट कर दिया गया है। पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक ने पशु चिकित्सकों को मुर्गे, मुर्गियों सहित पक्षियों पर नजर रखने के निर्देश दिए हैं। वहीं वन विभाग को भी सतर्क कर दिया गया है।

अमरीका के बाद भारत और अब प्रदेश में भी बर्ड फ्लू ने एक बार फिर से दस्तक दे दी है। बर्ड फ्लू को देखते हुए राज्य सरकार एक्टिव मोड पर आ गई है। मंगलवार को प्रदेश के पशु चिकित्सकों की बैठक जयपुर में आयोजित होगी। चित्तौड़ से भी पशु चिकित्सक जयपुर के लिए रवाना हुए हैं।

प्रदेश में बर्ड फ्लू संक्रमण के केस सामने आने के बाद चित्तौड़गढ़ में भी पशुपालन विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है। सर्दी बढ़ने के साथ इस संक्रमण को लेकर सतर्कता बरतने की सलाह दी जा रही है। पशु चिकित्सक भी पक्षियों के संपर्क में आने पर सतर्कता बरतने की सलाह दे रहे हैं।

पशुपालन विभाग चित्तौड़गढ़ के संयुक्त निदेशक डॉ. दौलत सिंह राठौड़ ने बताया कि जिले में पांच बड़े पॉल्ट्री फार्म हैं, जहां करीब पचास हजार मुर्गे-मुर्गियों का पालन हो रहा है। पशु चिकित्सकों को इन पॉल्ट्री फार्म का निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं।

वर्ष 2021 में भी था बर्ड फ्लू

जनवरी 2021 में प्रदेश में बर्ड फ्लू ने दस्तक दी थी। हालांकि चित्तौड़गढ़ जिले में अब तक किसी पक्षी की मौत बर्ड फ्लू से नहीं होने का दावा किया जा रहा है।

वन विभाग को किया सतर्क

बर्ड फ्लू को लेकर राज्य सरकार ने पशुपालन विभाग के साथ ही वन विभाग को भी सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। विभागीय अधिकारियों को अभयारण्य में जंगली, प्रवासी पक्षियों में रोग प्रकोप, असमान्य मृत्यु के संबंध में अतिरिक्त सतर्कता बरतने को कहा गया है। जंगल मे पक्षी पानी पीने आते हैं। कोई मरता है तो वन विभाग पशुपालन विभाग को सूचना देगा। सूचना के आधार पर पशुपालन विभाग की टीम क्षेत्र में रोग सर्वेक्षण करेगी।

इनका है कहना

बर्ड फ्लू को लेकर विभाग से निर्देश प्राप्त हुए थे। जिसके बाद स्थानीय स्तर पर भी अधिकारियों को निर्देशित कर दिया गया है। वन विभाग को भी अवगत करा दिया गया है। मंगलवार को जयपुर में बैठक होगी। जिसके लिए यहां से चिकित्सकों को भेजा है।
-डॉ. दौलत सिंह राठौड़, संयुक्त निदेशक, पशुपालन विभाग, चित्तौड़गढ़

Updated on:
23 Dec 2024 10:52 am
Published on:
23 Dec 2024 10:50 am
Also Read
View All
पत्रिका पड़ताल: चित्तौड़गढ़-प्रतापगढ़ डेयरी में बड़ा खुलासा, ब्लैकलिस्टेड कंपनी को सौंप दी प्लांट की सुरक्षा

Rajasthan: सांवलिया सेठ मंदिर में गिनती का काम पूरा, 31 करोड़ से अधिक का आया चढ़ावा, करीब एक कुंतल चढ़ी चांदी

चित्तौड़गढ़: 74 की उम्र, हर बार जमानत जब्त…फिर भी चुनावी मैदान में क्यों डटे हैं जोगेंद्र सिंह होड़ा?

Success Story : तीरंदाजी में भूमिका चौधरी ने जीता स्वर्ण व रजत, चित्तौड़गढ़ में जश्न का माहौल, खुशी से झूमे पिता

चित्तौडगढ़: होटल में खूनी संघर्ष, बुजुर्ग माता-पिता के इकलौते बेटे की हत्या; रोती-बिलखती पत्नी बोली- लौटा दो मेरा सुहाग