10 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मेवाड़ यूनिवर्सिटी में कश्मीरी नर्सिंग छात्रों और पुलिस में टकराव, पुलिस की वर्दी पर हाथ डालने वाले 17 छात्र अरेस्ट

Mewar University Protest: गंगरार उपखंड मुख्यालय स्थित मेवाड़ यूनिवर्सिटी में सोमवार को शिक्षण कार्य प्रारंभ किए जाने को लेकर एक बार फिर से माहौल गरमा गया। कश्मीरी एवं अन्य विद्यार्थी आमने-सामने हो गए।

2 min read
Google source verification
मेवाड़ यूनिवर्सिटी में हंगामे के बाद छात्र अरेस्ट, पत्रिका फोटो
Play video

मेवाड़ यूनिवर्सिटी में हंगामे के बाद छात्र अरेस्ट, पत्रिका फोटो

Mewar University Protest: गंगरार उपखंड मुख्यालय स्थित मेवाड़ यूनिवर्सिटी में सोमवार को शिक्षण कार्य प्रारंभ किए जाने को लेकर एक बार फिर से माहौल गरमा गया। कश्मीरी एवं अन्य विद्यार्थी आमने-सामने हो गए। पुलिस ने आंदोलनकारी छात्रों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माने व पुलिस की वर्दी को फाड़ने का प्रयास कर आत्मदाह करने पर उतारू हो गए। पुलिस ने 17 विद्यार्थियों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया।

कश्मीरी छात्रों ने किया विरोध

गंगरार थाना अधिकारी श्यामाराम बिश्नोई ने बताया कि मेवाड़ यूनिवर्सिटी प्रशासन ने अवकाश समाप्ति के पश्चात सोमवार से कक्षाएं प्रारम्भ करने का निर्णय लिया। इसकी जानकारी मिलते ही 27 दिन से प्रोटेस्ट कर रहे कश्मीरी विद्यार्थियों ने इसका विरोध किया। इसे लेकर यूनिवर्सिटी के अन्य विद्यार्थी आमने-सामने हो गए। विवाद बढ़ने की स्थिति को देखते हुए थानाधिकारी ने पुलिस लाइन सहित विभिन्न स्थानों से विशेष जाप्ता मंगवा कर यूनिवर्सिटी परिसर में तैनात किया।

आगजनी आदि को लेकर दमकल को भी बुलाया गया। मौके पर डीएसपी शिवन्या सिंह आदि अधिकारियों ने हड़ताल कर रहे विद्यार्थियों को शांति व्यवस्था बनाए रखे जाने के लिए कई बार समझाया, लेकिन वह नहीं माने। इस दौरान नर्सिंग के दो विद्यार्थियों ने अपने शरीर पर पेट्रोल छीड़कर आत्मदाह करने का प्रयास किया। कुछ छात्रों ने पुलिस कर्मियों के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए वर्दी को फाड़ना चाहा व राज्य कार्य में बाधा डाली।

17 छात्रों को किया अरेस्ट

थाना अधिकारी ने बताया कि प्रदर्शन कर रहे 17 विद्यार्थियों के विरुद्ध राज कार्य में बाधा उत्पन्न करने, बलवा करने पुलिस की वर्दी पर हाथ डालने आदि कृत्य को लेकर गंगरार थाने में प्रकरण दर्ज किया तथा गिरफ्तार आरोपी छात्रों को न्यायालय में पेश किया। दूसरी और प्रोटेस्ट कर रहे कश्मीरी नर्सिंग छात्रों ने बताया कि बार-बार अनुरोध किए जाने के पश्चात भी मेवाड़ यूनिवर्सिटी प्रशासन द्वारा नर्सिंग की मान्यता के लिए अब तक कार्रवाई को अमली जामा नहीं पहनाया और ना ही आगे की कार्रवाई के बारे में जानकारी दे रहे हैं।

नर्सिंग विद्यार्थियों ने बताया कि वे लोग 27 दिन से प्रोटेस्ट कर रहे हैं तथा उनका भविष्य अंधकार में दिखाई दे रहा है। ऐसे में हड़ताल जारी रखी हुई है। इनका कहना है पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शन कर रहे नर्सिंग के विद्यार्थियों से समझाइश करने का काफी प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माने। बलवा करते हुए पुलिस कर्मियों की वर्दी पर हाथ डाला। एसे में 17 विद्यार्थियों के विरुद्ध राज कार्य आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया।

यूनिवर्सिटी रजिस्ट्रार ने नहीं दिया जवाब

मेवाड़ यूनिवर्सिटी में अध्यनरत नर्सिंग की मान्यता को लेकर आंदोलन पिछले 27 दिन से लगातार किया जा रहा है, लेकिन यूनिवर्सिटी प्रशासन द्वारा इस संबंध में कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। ऐसे में जब तक मान्यता के कागजात नहीं दिखाए जाते हैं तब तक आंदोलन जारी रहेगा। सोमवार को यूनिवर्सिटी में घटित घटना के बारे में यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार सीडी कुमावत से जानकारी चाही तथा कई बार फोन किया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया।

बड़ी खबरें

View All

चित्तौड़गढ़

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग